Jaipur: सीएम अशोक गहलोत ने रविवार को जयपुर में राजस्थान किसान महोत्सव के समापन समारोह में बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी काम कम और पब्लिसिटी ज्यादा करते हैं। मार्केटिंग में उनका कोई मुकाबला नहीं हैं। हमारी सरकार मार्केटिंग कम और काम ज्यादा करती हैं।
पीएम मार्केटिंग ज्यादा काम कम करते हैं
सीएम गहलोत ने कहा कि पीएम 4 महीने में किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपए भेजते हैं। अब इसके लिए बड़े-बड़े विज्ञापन आएंगे। फिर डीबीटी होगी तो उसकी खुशियां मनाई जाएंगीं। हमने किसानों को 2000 यूनिट बिजली फ्री दी है। हम उनको 1800 रुपए प्रतिमाह का फायदा दे रहे हैं। सीएम ने आगे कहा कि हमें गणित आती है भाई। ये हकीकत है और हकीकत को कोई झुठला नहीं सकता है। सीएम ने आगे कहा कि हम गौशाला में अनुदान दे रहे हैं। लंपी रोग महामारी के कारण हुई क्षति को पूरा करने के लिए हम पशुपालकों 40 हजार रुपए दे रहे हैं।
बीजेपी गाय के नाम पर करती है राजनीति
सीएम गहलोत ने बीजेपी पर गाय के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हमने कभी नहीं कहा कि हमें गाय के नाम पर वोट दो। ये हमारा धर्म कहता है, हमारा कर्म कहता है। सीएम आगे कहा कि मैं जब पहली बार सीएम बना तो उस समय किसानों को 5 रुपए प्रति यूनिट के हिसाब से बिजली मिलती थी। हमने इसे कम करके 90 पैसे प्रति यूनिट किया। आज भी हम उसी के हिसाब से बिजली दे रहे हैं।
किसानों का 14 हजार करोड़ का कर्ज माफ किया
सीएम गहलोत ने कहा कि हमने किसानों से किया वादा निभाते हुए 14 हजार करोड़ का कर्जा माफ किया। लेकिन राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्ज का मामला है, हमने इसे लेकर कई बार मोदी सरकार को पत्र लिखा। हमने यहां तक कहा है कि आप बैकों से सेटलमेंट कर लो। किसानों के हिस्से की राशि राज्य सरकार दे देगी। लेकिन केन्द्र सरकार ऐसा नहीं कर रही है। सीएम ने बीजेपी को आड़े हाथो लेते हुए कहा कि ये लोग उद्योगपतियों का 10 लाख करोड़ का कर्जा माफ कर सकते हैं। लेकिन किसानों का 1 लाख करोड़ का कर्जा माफ नहीं कर सकते।
संबंधित खबरें
Kal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
21 hrs agoसुल्तानपुर चुनाव विवाद में चेतन पटेल समेत 28 पर FIR, टीकाराम जूली ने BJP सरकार पर साधा निशाना
4 days agoपार्षद जीते 10, चेयरमैन पद पर वोट मिले जीरो… राजस्थान की एक नगरपालिका में BJP की अजीब हार
8 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस से दोगुने अंतर से दर्ज की प्रचंड जीत
8 days agoराजस्थान में इस सप्ताह मौसम रहेगा सूखा, हो सकती है मानसून की विदाई
9 days agoमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव में भाजपा का दमदार प्रदर्शन
10 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
11 days agoराजस्थान में बदला मौसम, दो दर्जन जिलों में मूसलाधार बारिश; जानिए- अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम
12 days agoKal ka Mausam: 16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
12 days agoलव मैरिज से नाराज थी फैमिली, बेटी को ही करवाया किडनैप; कार से भागते हुए एक्सिडेंट में 6 लोग जख्मी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines