Jaipur News: बच्चे देश का भविष्य होते हैं, राजस्थान सरकार का लक्ष्य है कि राजकीय विद्यालयों, मदरसों एवं विशेष प्रशिक्षण केंद्रों में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले। इसके साथ ही बेहतर पोषण भी मिले जिससे प्रदेश का भविष्य सुरक्षित और मजबूत हो।
इसी सपने को साकार करने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 29 नवंबर, 2022 को मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना का शुभारंभ किया। इस योजना का सफल संचालन एवं क्रियान्वयन पूरे देश में एक मिसाल बन गई है।
पौष्टिक भोजन के साथ बच्चों को मिलता है दूध
मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना से राजकीय विद्यालयों की तस्वीर किस तरह बदली है इसकी एक बानगी जयपुर के विद्याधर नगर स्थिति महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में देखने को मिलती है। यहां बच्चों को मिड डे मील के तहत सप्ताह में दो दिन गर्म, स्वादिष्ट व पौष्टिक भोजन के साथ ताजा दूध का भी वितरण किया जा रहा है।
अभी सप्ताह में दो दिन किया जाता है दूध का वितरण
विद्यालय के प्राचार्य बच्चू सिंह धाकड ने बताया कि विद्यालय में अध्ययनरत कुल 888 विद्यार्थियों में से उच्च प्राथमिक स्तर के 633 विद्यार्थियों को सप्ताह में प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार को मिडडे मील में दूध का वितरण किया जा रहा है। कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों 140 मिलीलीटर एवं कक्षा 5 से 8 तक के विद्यार्थियों को 200 मिलीलीटर दूध का वितरण किया जा रहा है।
दूध वितरण पर शत-प्रतिशत रहती है उपस्थिति
धाकड ने बताया कि विद्यालय में आने वाले अधिकांश विद्यार्थियों के परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत ज्यादा मजबूत नहीं है, जिसके कारण बच्चों को बेहतर पोषण नहीं मिल पाता। ऐसे में विद्यालय में वितरित होने वाला दूध इन बच्चों के शरीर में पोष्टिक तत्वों की पूर्ति करता है।
यही कारण है कि दूध को लेकर बच्चों में उत्सुकता देखी जाती है। ऐसा भी देखने को मिला है कि दूध वितरण के दिवसों पर विद्यार्थियों की उपस्थिति अन्य दिनों के मुकाबले अधिक दर्ज की जाती है।
अब 6 दिन किया जाएगा दूध का वितरण
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना की लोकप्रियता, सफलता एवं बेहतर क्रियान्वयन को देखते हुए बजट 2023-24 में विद्यार्थियों को सप्ताह में 6 दिन दूध उपलब्ध करवाने की घोषणा की है।
अब राजकीय विद्यालयों, मदरसों एवं विशेष प्रशिक्षण केंद्रों पर आगामी 1 जुलाई, 2023 से सप्ताह में 6 दिन बच्चों को मिडडे मील योजना के तहत दूध वितरित किया जाएगा।
संबंधित खबरें
CJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, रेंज रोवर डिफेंडर दिलाने के नाम पर ठगे थे 17 लाख
45 mins agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
1 day agoसुल्तानपुर चुनाव विवाद में चेतन पटेल समेत 28 पर FIR, टीकाराम जूली ने BJP सरकार पर साधा निशाना
4 days agoपार्षद जीते 10, चेयरमैन पद पर वोट मिले जीरो… राजस्थान की एक नगरपालिका में BJP की अजीब हार
9 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस से दोगुने अंतर से दर्ज की प्रचंड जीत
9 days agoराजस्थान में इस सप्ताह मौसम रहेगा सूखा, हो सकती है मानसून की विदाई
10 days agoमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव में भाजपा का दमदार प्रदर्शन
11 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
12 days agoराजस्थान में बदला मौसम, दो दर्जन जिलों में मूसलाधार बारिश; जानिए- अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम
13 days agoKal ka Mausam: 16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines