Jaipur Lawyers Fight Video: जयपुर हाईकोर्ट के बाहर कुछ वकीलों ने मामूली सी बात पर वाहन चालक को बुरी तरह से पीट दिया। पिटाई का यह वीडियो वायरल हो रहा है। युवक को पीटता देख उसके साथ की एक महिला रोने लगी लेकिन, वकीलों को महिला के आंसू देखकर भी दया नहीं आई। वकीलों ने युवक को लात-घूसों से पीटा। इस दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी बचाव की कोशिश करते रहे लेकिन, वकील रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। यह घटना जयपुर हाईकोर्ट के बाहर की है। मामला गंभीर होते देख पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
वकीलों ने बीच सड़क पर पीटा
जानकारी के मुताबिक, गाड़ी से हुई मामूली टक्कर पर एक सरकारी विभाग के चालक को वकीलों ने बीच सड़क पर पीटा। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस वहां मौजूद थी और लगातार वकीलों को पीटने से मना करती रही। इसके बावजूद वकील ड्राइवर को पीटते रहे। बता दें कि वकीलों ने ड्राइवर को इस तरह मारा कि वह रोता रहा और वकील पीटते रहे। बताया जा रहा है कि मारपीट करने वाले वकील नाम सुमेर सिंह और परेश चौधरी है।
सरकारी विभाग के ड्राइवर की पिटाई
पीड़ित ड्राइवर कारखाना बॉयलर विभाग की गाड़ी चलाता है। विभाग के कर्मचारियों ने इसकी शिकायत अशोक नगर थाने में की है। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे कुछ वकील एक सरकारी गाड़ी के ड्राइवर को मार रहे हैं। इस दौरान लगातार वह रो रहा होता है। लेकिन वकीलों को उसपर थोड़ी भी दया नहीं आती है। इस दौरान वहां खड़ी पुलिस पीसीआर को वायरलेस पर सूचित कर बताती है कि एक शख्स को कुछ वकील मारपीट रहे हैं।
जांच में जुटी पुलिस
इसके बाद जब ड्राइवर को वकील छोड़ देते हैं तो वह बैरिकेंडिंग के पास आकर रो रहा होता है। तभी एक वकील फिर वहां आता है ड्राइवर के सिर को बैरिकेडिंग से लड़ा देता है। पूरी घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच में जुटी हुई है।
संबंधित खबरें
'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
7 hrs agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
22 hrs agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
1 day agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
4 days agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
5 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
7 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
9 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
10 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
12 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines