मेरठ के चर्चित सांप कांड में सजा का ऐलान, पत्नी रविता और प्रेमी अमरदीप को मृत्युदंड

मेरठ के बहुचर्चित सांप कांड में कोर्ट ने पत्नी रविता और प्रेमी अमरदीप को फांसी की सजा सुनाई है. अवैध संबंधों के चक्कर में दोनों ने पति अमित की गला घोंटकर हत्या की थी और शव पर सांप छोड़ दिया था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और कॉल रिकॉर्ड के पुख्ता सबूतों ने इस खौफनाक साजिश की पूरी पोल खोल दी थी.

Meerut snake incident, death sentences for Ravita and Amardeep, Amit Kashyap murder case

मेरठ के बहुचर्चित सांप कांड में कोर्ट ने पत्नी रविता और प्रेमी अमरदीप को फांसी की सजा सुनाई है. Credit: Screengrab

मेरठ के बहुचर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में अदालत ने शुक्रवार को अपना ऐतिहासिक फैसला सुना दिया है. पति की निर्मम हत्या कर वारदात को हादसे का रूप देने वाली पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है. दोनों को अदालत पहले ही दोषी करार दे चुकी थी. 12 अप्रैल 2025 को अमित कश्यप की गला दबाकर हत्या की गई थी. हत्या को हादसा दिखाने के लिए शव के पास बिस्तर में सांप छोड़ा गया था. परिजनों के शक के बाद हत्याकांड का राज खुला। यह सनसनीखेज मामला मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र अंतर्गत अकबरपुर सादात गांव का है.

विज्ञापन

मृतक अमित कश्यप टाइल्स लगाने का काम करता था और आरोपी अमरदीप भी उसी के साथ काम करता था. घर आने-जाने के दौरान अमरदीप और अमित की पत्नी रविता के बीच अवैध संबंध बन गए. जब अमित को इस रिश्ते की भनक लगी और उसने विरोध किया, तो दोनों ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली.

विज्ञापन

सपेरे से खरीदा सांप, गला घोंटकर लाश पर छोड़ा

आरोपियों ने जुर्म छिपाने के लिए सपेरे से 1000 रुपए में एक सांप खरीदा था. रात में जब अमित सो गया, तब रविता ने प्रेमी अमरदीप को घर बुलाया. दोनों ने मिलकर अमित का गला घोंटकर मार डाला. इसके बाद हत्या को सांप काटने से मौत दिखाने के लिए बिस्तर और शव के पास सांप छोड़ दिया ताकि पुलिस और परिजन इसे हादसा समझें.

विज्ञापन

पोस्टमार्टम और कॉल डिटेल ने खोली पोल

सुबह रविता ने रोने का नाटक किया और सबको बताया कि अमित की जान सांप के डसने से गई है. लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही पूरे मामले का सच सामने आ गया. रिपोर्ट में साफ हुआ कि अमित के शरीर में जहर नहीं था, बल्कि उसकी मौत दम घुटने और गला दबाने से हुई थी. साथ ही पुलिस जांच में वारदात की रात रविता और अमरदीप के बीच 50 से अधिक बार फोन कॉल की पुष्टि हुई. कोर्ट में गवाहों और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जुर्म साबित हुआ और अदालत ने दोनों को फांसी के फंदे तक पहुंचा दिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ