IND vs WI: भुवनेश्वर कुमार की एंट्री के बाद ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11, इन खिलाड़ियों का कटेगा पत्ता?
IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला 17 अक्टूबर को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले के लिए भारत की प्लेइंग 11 में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं.
भारत की प्लेइंग 11 में हो सकते हैं बड़े बदलाव (PIC Credit - ANI)
India vs West Indies 5th T20I: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज फिलहाल 2-2 से बराबरी पर है. सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला शनिवार, 17 अक्टूबर को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस अहम मुकाबले से पहले टीम इंडिया के स्क्वॉड में बड़ा बदलावा हुआ है. टीम के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह 5वें टी20 मुकाबले से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की टीम में एंट्री हुई है.
विज्ञापन
श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया की नजरें आखिरी टी20 मुकाबले में शानदार जीत के साथ सीरीज अपने नाम करने पर टिकी हैं. ऐसे में भारत अपने बेस्ट प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतरना चाहेगी. चौथे टी20 में मिली करारी हार के बाद भारत की प्लेइंग 11 में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. तो आइए जानते हैं भुवनेश्वर की एंट्री के बाद भारत की प्लेइंग 11 कैसी हो सकती है.
विज्ञापन
अर्शदीप की जगह भुवनेश्वर कुमार की हुई टीम इंडिया में एंट्री
वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 मैच में अर्शदीप सिंह को शमर जोसेफ की एक बाउंसर कंधे पर लगी, जिसके बाद वह काफी दर्द में दिखे और आगे बल्लेबाजी नहीं कर पाए. इस चोट के कारण अब अर्शदीप को आखिरी टी20 मुकाबले से बाहर होना पड़ा है. उनकी जगह भुवनेश्वर कुमार को टीम में शामिल किया गया है. लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे भुवनेश्वर को हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए स्क्वॉड में शामिल किया था.
न्यूजीलैंड सीरीज से पहले अब उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ निर्णायक टी20 मुकाबले खेलने का मौका मिल सकता है. उन्हें अर्शदीप की जगह प्लेइंग इलेवन में जगह मिलने की उम्मीद है. अगर भुवी को प्लेइंग 11 में मौका मिलता है तो वह करीब 4 साल बाद कोई इंटरनेशनल मैच खेलते नजर आएंगे. उन्होंने अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मुकाबला नवंबर 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था. उनके नाम 87 टी20I मुकाबलों में 90 विकेट दर्ज हैं.
विज्ञापन
🚨 News 🚨
Arshdeep Singh sustains blow to bowling shoulder; Bhuvneshwar Kumar added to #TeamIndia’s squad for the Bengaluru T20I.
वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 मैच में भारत को 24 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. हैदराबाद में खेले गए इस मुकाबले वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर कुटाई करते हुए 247 रन बना दिए, जिसके जवाब में भारतीय टीम 223 रन पर ही सिमट गई. इस हार के बाद निर्णायक मुकाबले के लिए भारत की प्लेइंग 11 में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. नमन धीर और नीतीश कुमार रेड्डी को प्लेइेंग 11 से बाहर किया जा सकता है. हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में नमन और नीतीश दोनों काफी महंगे साबित हुए थे. नीतीश ने भले ही बल्ले से 41 रन बनाए हो, लेकिन उन्होंने गेंदबाजी में 3 ओवर में 13 के इकोनॉमी रेट से 39 रन लुटाए दिए.
वहीं, नमन बल्ले से फ्लॉप होने के बाद गेंदबाजी में भी कुछ खास नहीं कर सके और सिर्फ एक ओवर में 19 रन खर्च कर दिए. ऐसे में इन दोनों खिलाड़ियों को प्लेइंग 11 में जगह मिलने की उम्मीद कम है. उनकी जगह कुलदीप यादव और शिवम दुबे की प्लेइंग 11 में वापसी हो सकती है. वहीं, भारत के टॉप ऑर्डर में कोई बदलाव की संभावना नहीं हैं. यानी वैभव सूर्यवंशी आखिरी मुकाबले में भी बेंच पर बैठे नजर आ सकते हैं.
विज्ञापन
Two powerhouse teams, 4 intense games, and it all comes down to one last match! 💥#TeamIndia aims to stake their claim in the ultimate high-stakes decider against the West Indies! 💪#INDvWI | 5th T20I 👉 SAT, OCT 17, 6 PM pic.twitter.com/d1u4FWyHOo