किडनी फेल होने लगती है तो शरीर देने लगता है संकेत, जानिए कैसे पहचानें Kidney नहीं कर पा रही ठीक तरह से काम

Kidney Disease Symptoms: एम्स, नई दिल्ली के प्रोफेसर डॉ. संदीप महाजन से जानिए किडनी की बीमारी के चेतावनी संकेत कौन से हैं जिन्हें कभी इग्नोर नहीं करना चाहिए. ये संकेत या लक्षण दिखते ही जांच करवाना जरूरी है.

Kidney Disease Symptoms
1 / 7
कैसे पता चलेगा किडनी डैमेज होने लगी है, जानिए यहां. Image Credits- AI

Kidney Disease Warning Signs: क्रोनिक किडनी डिजीज धीरे-धीरे पनपने वाली बीमारी है और जबतक इसके स्पष्ट लक्षण नजर आते हैं तबतक किडनी को कई हद तक डैमेज हो चुका होता है. AIIMS, नई दिल्ली के प्रोफेसर डॉ. संदीप महाजन बताते हैं कि किडनी शरीर का वह अंग है जो दिनभर में लगभग 200 लीटर खून की सफाई करता है, शरीर से गंदगी को बाहर निकालने के साथ ही ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है, शरीर में पानी की सही मात्रा बनाए रखता है, इलेक्ट्रोलाइट्स को ठीक करता है और कई ऐसे हार्मोन बनाता है जो शरीर में रेड ब्लड सेल्स की मात्रा बढ़ाने और हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है. जब किडनी की क्षमता प्रभावित होती है तो शरीर इसे संभालने की कोशिश करता है और संकेत नहीं दिखते. ऐसे में जैसे ही लक्षण (Chronic Kidney Disease Symptoms) दिखना शुरू हों वैसे ही डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी होता है. यहां जानिए किडनी की बीमारी के चेतावनी संकेत क्या हैं.

विज्ञापन

हाई ब्लड प्रेशर

हाई ब्लड प्रेशर 2 / 7

हाल ही में ब्लड प्रेशर का हाई होना या ऐसा ब्लड प्रेशर जो पहले दवाओं के साथ कंट्रोल्ड था लेकिन अब काबू में नहीं आ रहा है. (Image Credits- Pexels)

विज्ञापन

पेशाब में दिखते हैं संकेत

पेशाब में दिखते हैं संकेत 3 / 7

किडनी की बीमारी में पेशाब में झाग बनना, खून आना या पेशाब की मात्रा कम होने जैसे लक्षण दिख सकते हैं. इसके अलावा, बार-बार रात को पेशाब आने के लिए उठने की जरूरत भी पड़ सकती है. (Image Credits- Pexels)

शरीर के इन हिस्सों में सूजन

शरीर के इन हिस्सों में सूजन4 / 7

किडनी की बीमारी में शरीर के कुछ हिस्सों में फ्लुइड जमने लगता है.पैरों में और आंखों के आस-पास सूजन दिखाई देना भी किडनी की बीमारी का संकेत हो सकता है. (Image Credits- Pexels)

विज्ञापन

हर समय थकान

हर समय थकान 5 / 7

बीमारी बढ़ने के साथ-साथ कुछ और लक्षण भी स्पष्ट होने लगते हैं, जैसे लगातार थकान रहना जो आराम या नींद से ठीक ना हो. (Image Credits- Pexels)

खाने-पीने से जुड़े लक्षण

खाने-पीने से जुड़े लक्षण 6 / 7

किडनी की बीमारी में खान-पान से जुड़े कुछ लक्षण भी दिखते हैं, जैसे - जी मिचलाना, भूख ना लगना या मुंह में धातू का स्वाद आना. (Image Credits- Pexels)

विज्ञापन

त्वचा पर किडनी की बीमारी के लक्षण

त्वचा पर किडनी की बीमारी के लक्षण 7 / 7

त्वचा का पीला पड़ना, रूखी त्वचा और लगातार खुजली होना भी किडनी की बीमारी का लक्षण हो सकता है. डॉक्टर कहते हैं इनमें से कोई भी लक्षण दिखे तो जांच करवाना जरूरी है. (Image Credits- Pexels) यह भी पढ़ें - क्या टीबी ठीक होने के बाद दोबारा हो सकता है? AIIMS के प्रोफेसर ने बताए टीबी से जुड़े मिथक और उनका सच

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन