जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज सीतापुरा में आयोजित इण्डिया स्टोनमार्ट-2022 के 11वें संस्करण का उद्घाटन किया। उन्होंने उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि, “राजस्थान में पत्थर व्यवसाय का एक लंबा इतिहास रहा है। आयामी पत्थर राजस्थान का एक प्रमुख खनिज है। देश-विदेश तक यहां के पत्थर को एक विशेष पहचान मिली है। राज्य सरकार निरंतर ऐसे फैसले ले रही है, जिससे खनन और उद्योग क्षेत्र को प्रोत्साहन मिलने के साथ ही रोजगार और राजस्व में भी बढ़ोतरी हो रही है।”
प्रदेश में निवेश के प्रति अच्छा माहौल बना
आगे उन्होंने कहा कि इन्वेस्ट राजस्थान समिट से प्रदेश में निवेश के प्रति अच्छा माहौल बना है। विभिन्न कंपनियों द्वारा यहां नई इकाइयां स्थापित की जा रही हैं। राज्य सरकार खनन में आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए प्रयासरत है। आवश्यक सुविधाएं, उपयुक्त माहौल, सुदृढ़ कानून व्यवस्था आदि निवेशकों को राजस्थान की ओर आकर्षित कर रही है।
उन्होंने कहा कि इन्वेस्ट राजस्थान समिट से प्रदेश में निवेश का एक आदर्श वातावरण बना है। समिट में पत्थर उद्योग से जुड़े लगभग 800 करोड़ के MoU साइन हुए है। राज्य में खनिज भंडारों के साथ इन्फ्रास्ट्रक्चर, कुशल मानव संसाधन, प्रभावशाली नीतियाँ लागू करने से बड़े स्तर पर निवेश की संभावनाएँ बढ़ी हैं।
लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड भी बांटा
इस अवसर पर पत्थर उद्योग के विकास में बहुमूल्य योगदान के लिए आर.के ग्रुप के श्री अशोक पाटनी, जेम ग्रुप के श्री आर वीरमणी तथा राजस्थान उद्योग के श्री अरूण कुमार अग्रवाल को सी-डॉस लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया। साथ ही, अखिल भारतीय स्टोन आर्किटेक्चर अवॉर्ड का भी वितरण किया गया।
इस अवसर पर स्टोनमार्ट-2022 की एग्जीबीटर्स डायरेक्टरी तथा रीको की कॉफी टेबल बुक का भी विमोचन किया। साथ ही, अन्तर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी तथा शिल्पग्राम का उद्घाटन कर विभिन्न स्टॉल्स का अवलोकन किया।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
1 day agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
3 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
4 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
7 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
7 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
10 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
10 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
12 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
14 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines