कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके को जयपुर में एक शख्स ने थप्पड़ मार दिया. अभिजीत जैसे ही जयपुर के शहीद स्मारक कार्यक्रम स्थल तक आए अचानक यह शख्स आगे बढ़ा और अभिजीत को थप्पड़ जड़ दिया. इस घटना के बाद अभिजीत के कार्यक्रम में आए लोगों ने थप्पड़ मारने वाले शख्स की जमकर कुटाई भी की. फिर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और आरोपी को हिरासत में ले लिया.
अचानक हुआ हमला
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिजीत दीपके युवाओं से जुड़े मुद्दों, बेरोजगारी और परीक्षा अनियमितताओं को लेकर जयपुर में एक प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे थे. इसी दौरान प्रदर्शनकारियों और भीड़ का फायदा उठाकर एक युवक उनके बेहद करीब पहुंच गया. इससे पहले कि वहां मौजूद समर्थक या सुरक्षाकर्मी कुछ समझ पाते, युवक ने दीपके के गाल पर एक जोरदार तमाचा मार दिया.
चर्चा में क्यों है ‘कॉकरोच जनता पार्टी’
बता दें, अभिजीत दीपके और उनकी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ पिछले कुछ समय से इंटरनेट पर एक बड़ा डिजिटल मूवमेंट बन चुकी है. युवाओं के रोजगार, पेपर लीक (जैसे NEET और अन्य परीक्षाएं) और प्रशासनिक कमियों पर मीम्स और व्यंग्य के जरिए तंज कसने वाले इस ग्रुप ने हाल ही में दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी एक बड़ा छात्र प्रदर्शन आयोजित किया था.
दीपके ने यह भी दावा किया था कि उनके मूवमेंट के वायरल होने के बाद उनके सोशल मीडिया और इंस्टाग्राम अकाउंट्स को हैक या क्रैकडाउन करने की कोशिश की गई थी.
संबंधित खबरें
CJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, रेंज रोवर डिफेंडर दिलाने के नाम पर ठगे थे 17 लाख
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days agoसुल्तानपुर चुनाव विवाद में चेतन पटेल समेत 28 पर FIR, टीकाराम जूली ने BJP सरकार पर साधा निशाना
5 days agoपार्षद जीते 10, चेयरमैन पद पर वोट मिले जीरो… राजस्थान की एक नगरपालिका में BJP की अजीब हार
10 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस से दोगुने अंतर से दर्ज की प्रचंड जीत
10 days agoराजस्थान में इस सप्ताह मौसम रहेगा सूखा, हो सकती है मानसून की विदाई
11 days agoमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव में भाजपा का दमदार प्रदर्शन
12 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
13 days agoराजस्थान में बदला मौसम, दो दर्जन जिलों में मूसलाधार बारिश; जानिए- अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम
14 days agoKal ka Mausam: 16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines