केजे श्रीवत्सन, जयपुर
कहते हैं, “जाको राखे साइयां, मार सके न कोई” और राजस्थान के सीकर जिले में इस कहावत को सच होते हुए देखा गया। यहां एक सांड ने ऐसा काम कर दिया कि लोग दंग रह गए। मामला सीकर के शिवसिंहपुरा न्यू हाउसिंग बोर्ड का है, जहां एक सांड की आहट ने स्कूल संचालक को जहरीले सांप के हमले से बचा लिया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, और लोग इसे देखकर हैरान भी हैं और हंस भी रहे हैं।
कैसे हुआ यह चमत्कार?
घटना 24 मार्च की रात करीब 10:30 बजे की है। शिवसिंहपुरा इलाके में रहने वाले स्कूल संचालक संजय बारी अपने घर के बाहर चबूतरे पर बैठे हुए थे। वे मोबाइल चला रहे थे और अपने में मस्त थे। तभी अचानक एक काले रंग का 4-5 फीट लंबा सांप धीरे-धीरे उनकी ओर बढ़ने लगा। संजय को इस बात की कोई खबर नहीं थी कि उनकी जान खतरे में है। सांप उनके पैरों के नजदीक पहुंच चुका था और ऐसा लग रहा था कि वह कभी भी हमला कर सकता है। तभी अचानक सीन में एंट्री होती है एक सांड की। यह सांड उसी रास्ते से गुजर रहा था। जैसे ही सांड के पैरों की आवाज सांप ने सुनी, वह घबरा गया और तुरंत पलटकर नाले की तरफ भाग निकला। इस तरह संजय की जान बच गई।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह पूरी घटना वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सांप स्कूल संचालक के पास आ जाता है, लेकिन सांड के पैरों की आवाज सुनते ही वापस भाग जाता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोग इसे खूब शेयर कर रहे हैं।
संजय बारी और लोगों की प्रतिक्रियाएं
घटना के बाद संजय बारी भी हैरान हैं। उन्होंने कहा, “मुझे पता ही नहीं चला कि मेरी जान खतरे में थी। अगर सांड वहां से न गुजरता, तो शायद सांप मुझे काट लेता। मुझे लगता है कि यह भगवान का आशीर्वाद है।” वीडियो वायरल होने के बाद लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोई इसे “कुदरत का चमत्कार” बता रहा है, तो कोई इसे “सांड का सुपरहीरो मूव” कह रहा है। एक यूजर ने लिखा, “सांप से बचाने वाला सांड… अब तो इसे भगवान मान लो!” वहीं, कुछ लोग इस घटना को देखकर “जाको राखे साइयां” वाली कहावत की तारीफ कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
CJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, रेंज रोवर डिफेंडर दिलाने के नाम पर ठगे थे 17 लाख
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days agoसुल्तानपुर चुनाव विवाद में चेतन पटेल समेत 28 पर FIR, टीकाराम जूली ने BJP सरकार पर साधा निशाना
5 days agoपार्षद जीते 10, चेयरमैन पद पर वोट मिले जीरो… राजस्थान की एक नगरपालिका में BJP की अजीब हार
10 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस से दोगुने अंतर से दर्ज की प्रचंड जीत
10 days agoराजस्थान में इस सप्ताह मौसम रहेगा सूखा, हो सकती है मानसून की विदाई
11 days agoमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव में भाजपा का दमदार प्रदर्शन
12 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
13 days agoराजस्थान में बदला मौसम, दो दर्जन जिलों में मूसलाधार बारिश; जानिए- अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम
14 days agoKal ka Mausam: 16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines