हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Rajasthan Politics: राजस्थान CM के दावे पर वसुंधरा राजे का पलटवार, बोलीं- गहलोत का बयान साजिश

विज्ञापन

Rajasthan Politics: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के तारीफ वाले बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने पलटवार किया है। वसुंधरा राजे ने कहा कि अशोक गहलोत का बयान एक साजिश है। अशोक गहलोत ने जितना अपमान किया है, उतना कोई मेरा अपमान नहीं कर सकता। वे 2023 के विधानसभा चुनाव हारने के डर से झूठ बोल रहे है। उन्होंने इस तरह के झूठे आरोप लगाए क्योंकि वह अपनी ही पार्टी में बगावत से बौखलाए हुए हैं।

दरअसल, अशोक गहलोत ने कहा था कि राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, शोभा रानी और कैलाश मेघवाल को पता था कि उनकी पार्टी (भाजपा) के लोग सरकार गिरा रहे हैं। वसुंधरा राजे सिंधिया और कैलाश मेघवाल ने कहा था हमारी कभी परंपरा नहीं रही है कि चुनी हुई सरकार को हम पैसे के बल पर गिराए। इन्होंने सरकार गिराने वालों का साथ नहीं दिया जिस कारण हमारी सरकार बची रही। गहलोत के इसी बयान पर वसुंधरा ने प्रतिक्रिया दी है।

https://twitter.com/news24tvchannel/status/1655409560096772096

विज्ञापन

अशोक गहलोत ने और क्या बोला था?

कांग्रेस के भीतर प्रतिद्वंद्वियों पर निशाना साधते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो अन्य नेताओं को 2020 के संकट के दौरान उनकी सरकार को बचाने में मदद करने का श्रेय दिया, जब कांग्रेस के कुछ विधायकों ने विद्रोह किया और उनकी सरकार को गिराने की कोशिश की।

धौलपुर में रविवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गहलोत ने ये बातें कही थी। गहलोत ने अपनी सरकार को गिराने के भाजपा के गेमप्लान को उजागर करते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह, धर्मेंद्र प्रधान और गजेंद्र शेखावत ने मिलकर मेरी सरकार गिराने की साजिश रची और राजस्थान सरकार के अंदर पैसे बांटे। मैंने अपने विधायकों (जिन्होंने विद्रोह किया) को सलाह दी कि अगर उनके द्वारा लिए गए पैसे में से कुछ पैसा खर्च किया गया है, तो भी वे हमें सूचित करें।

विज्ञापन

गहलोत ने कहा कि मैंने बगावत करने वाले नेताओं से कहा कि आप पैसे दो और एआईसीसी को बताओ, लेकिन भाजपा के पैसे मत लो। यदि आप उनका पैसा रखेंगे, तो वे आपको बाद में डराएंगे, आपको धमकाएंगे। उन्होंने 25 विधायक छीन लिए। अमित शाह बहुत खतरनाक खेल खेलते हैं। बता दें कि अशोक गहलोत ने जुलाई 2020 में भी भाजपा पर आरोप लगाया था कि वे कांग्रेस सांसदों को रिश्वत देकर उनकी सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है, लेकिन भाजपा ने किसी भी संलिप्तता से इनकार किया था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola