हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Biparjoy Cyclone: बिपरजाॅय से बाड़मेर-जालौर-सिरोही में बाढ़ जैसे हालात; सुरावा बांध, नर्मदा नहर टूटी, रेस्क्यू जारी

विज्ञापन

जालौर से उत्तम गिरी की रिपोर्ट: राजस्थान में बिपरजाॅय तूफान का कहर जारी है। जालौर और सिरोही में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। सांचौर में बांध टूटने कई इलाकाें में पानी भर गया है। बांध टूटने से नर्मदा कैनाल में पानी बढ़ गया जिससे वह भी टूट गई। फिलहाल प्रशासन लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा रहा है। वहीं सिरोही और बाड़मेर में भी पिछले 36 घंटे से लगातार बारिश हो रही है।

जालौर का सुरावा बांध टूटा, रेस्क्यू जारी

बिपरजाॅय के कारण सांचौर समेत आसपास के इलाकों में भारी बारिश हो रही है। गुजरात की ओर से सुरावा बांध में लगातार पानी आ रहा है। ज्यादा जलभराव होने से शनिवार देर रात यह बांध टूट गया। बांध टूटने से सांचौर शहर के डूबने का खतरा बढ़ गया है।

प्रशासन ने लोगों से बाजार में अपनी दूकानें खाली करने को कहा है। बांध टूटने से नर्मदा कैनाल में अचानक पानी बढ़ गया जिसके कारण वह भी टूट गई। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लगातार बचाव अभियान में जुटी हुई हैं।

माउंट आबू में अब तक 335 मिमी. बारिश

शनिवार को सिरोही के माउंट आबू में पिछले 36 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। यहां अब तक 335 मिमी. बारिश हो चुकी है। जालौर के रानीवाड़ा में 245 मिमी, चितलवाना में 239 मिमी, बाड़मेर के चैहटन में 249 मिमी बारिश हो चुकी है। इसके अलावा सांचैर, जसवंतपुरा, सेड़वा, धनाउ, धौरीमना में 6 इंच तक बारिश हो चुकी है।

जोधपुर- बाड़मेर में बाढ़ जैसे हालात

जालौर और सिरोही के अलावा जोधपुर-बाड़मेर में भी लगातार बारिश होने से बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। यहां पर भी कई इलाकों में 5 फीट तक पानी भर गया है। जोधपुर में पिछले 10 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। कई सड़कों पर 2 से 3 फीट तक पानी भर गया है। जोधपुर की महामंदिर, परकोटा शहर की सड़क और सोजती गेट सड़क पर कई फीट पानी है।

यह ट्रेनें हुई रद्द

रेलवे ने भीलड़ी, बाड़मेर और मुनाबाव रेल खंड पर छह जोड़ी ट्रेनों को 18 जून के लिए रद्द कर दिया है। जोधपुर रेल मंडल 04841/04842,जोधपुर-भीलड़ी-जोधपुर एक्सप्रेस,14893/14894,जोधपुर-पालनपुर-जोधपुर एक्सप्रेस, 04881/04882,बाड़मेर-मुनाबाव-बाड़मेर एक्सप्रेस,14895/14896,जोधपुर-बाड़मेर-जोधपुर-एक्सप्रेस 04839/04840, जोधपुर-बाड़मेर-जोधपुर एक्सप्रेस तथा रेल सेवा 04843/04844,जोधपुर-बाड़मेर-जोधपुर एक्सप्रेस 18 जून को भी कैंसिल रहेगी। इससे पहले शुक्रवार को रेलवे ने बाड़मेर से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनों को भी रद्द कर दिया है।

मौसम विभाग ने जारी किया अपडेट

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने 18 जून को पाली, राजसमंद, अजमेर, भीलवाड़ा में अति भारी बारिश की आशंका जताते हुए यह रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि सिरोही, उदयपुर, चित्तौड़,टोंक, नागौर और जोधपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

19 जून को सवाई माधोपुरए करौली और बारां जिलों में इस चक्रवात का असर तेज रहेगा और यहां भारी बारिश हो सकती है। जिसके कारण इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बूंदी, कोटा, दौसा, भरतपुर और धौलपुर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें