हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

हनुमानगढ़ में बड़ा सड़क हादसाः गोगामेड़ी दर्शन करने जा रहे 10 दोस्तों में से 5 की मौत, 5 घायल

विज्ञापन

Hanumangarh News: राजस्थान के हनुमानगढ़ में एक सड़क हादसे में 5 दोस्तों की मौत हो गई। जबकि 5 घायल हो गए। हादसा गोगामेड़ी स्थित गोगाजी के मंदिर जाते समय हुआ। सभी दोस्त हरियाणा के कुरुक्षेत्र के रहने वाले हैं।

घायलों को हिसार मेडिकल काॅलेज में चल रहा इलाज

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रविवार रात करीब 11 बजे दो कारें छानी बड़ी रोही क्षेत्र में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी गहरी खाई में गिर गई। हादसे के बाद मौजूद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं घायलों का हिसार के मेडिकल काॅलेज में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

कुरूक्षेत्र के रहने वाले थे सभी दोस्त

पुलिस के अनुसार 2 कारों में 10 दोस्त हरियाणा के कुरुक्षेत्र से गोगामेड़ी दर्शन करने जा रहे थे। राजस्थान में प्रवेश करने के बाद झांसल गांव के पास मोड़ पर कारें अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।

मृतकों की पहचान चतर सिंह उर्फ सोनू पुत्र सुलेखचंद सैनी निवासी गन्दापुर, विकास उर्फ विक्की पुत्र गुरमेल सिंह जाट निवासी जीवरेड़ी, सचिन पुत्र रामेश्वर दास निवासी घनगौरी, राजन पुत्र श्यामसिंह घनगौरी और नरेंद्र पुत्र जगतसिंह निवासी लाडवा, हरियाणा के रूप में हुई है। घायलों की पहचान साहिल, राहुल, आकाश, अरविंद और विमल के रूप में हुई है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola