हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Ajmer News: अजमेर जाॅब फेयर मेले में शामिल हुए सीएम अशोक गहलोत, युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

विज्ञापन

Ajmer News: अजमेर में कौशल एवं उद्यमिता विभाग द्वारा आयोजित किए जा रहे मेगा जाॅब फेयर के दूसरे व अंतिम दिन शुक्रवार को सीएम अशोक गहलोत शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। इसके अलावा सहायता राशि के रूप में दो महिलाओं को 50-50 हजार रुपए के चेक भी दिए।

हिंदूस्तान सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन गया

सीएम अशोक गहलोत ने मौजूद जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि आज दो बड़ी चुनौतियां हमारे सामने है। पहले चीन की जनसंख्या हमसे ज्यादा थी, अब जो आंकड़ा आ रहा है उसमें हिंदूस्तान सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन गया है।

आबादी तो बढ़ गई लेकिन रोजगार मिले, निवेश बढ़ें, यह बहुत जरूरी है। तीन लाख से ज्यादा नौकरी लगा रहे और डेढ़ लाख लग चुकी। राजस्थान हर क्षेत्र में आगे बढ़ेगा तो नंबर वन होगा। यही सोचकर काम कर रहे हैं।

विज्ञापन

अमीर और गरीब के बीच बढ़ रही है खाई 

सीएम ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि आज अमीर और गरीब के बीच खाई बढ़ रही है। एक तरफ लोग भूखे मर रहे हैं और एक तरफ अनंत है। भारत सरकार को अपनी नीतियाें में बदलाव करना चाहिए। महंगाई और बेरोजगारी जैसे बड़े मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जीरो टोलरेंस की पाॅलिसी हमारी सरकार की रही है। गहलोत ने आगे कहा कि मेगा जाॅब फेयर में एक से बढ़कर एक कंपनियां आएगी और रोजगार मिलेगा।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola