हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

पुलिस को बंधक बनाकर पीटने वालों की निकाली गई परेड, IPS ने संभाली कमान

राजस्थान के अजीतगढ़ में बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम पर शादी समारोह में शामिल लोगों ने हमला किया था। इस हमले में 11 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के बाद उनकी परेड निकाली और क्षेत्र में भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन

राजस्थान के सीकर जिले के अजीतगढ़ क्षेत्र के गढ़टकनेत की डाला वाली ढाणी में पुलिस को बंधक बनाकर पिटाई की गई, जिसके बाद पुलिस एक्शन में आ गई है। दरअसल, बदमाश महिपाल को पकड़ने के लिए पुलिस देर रात एक शादी समारोह में पहुंची थी, जहां एकत्रित लोगों ने पुलिस को ही बंधक बना लिया और उनकी पिटाई कर दी। इस घटना में 11 पुलिसकर्मी घायल हो गए। अब पुलिस ने कुछ आरोपियों को पकड़कर उनकी परेड निकाली है।

पुलिस थाने पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी

पुलिस टीम पर हमले के कारण कई सवाल उठने लगे थे, ऐसे में पुलिस ने तुरंत आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। अजीतगढ़ को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। नीमकाथाना के प्रोबेशनरी IPS रोशन लाल मीणा और डिप्टी एसपी उमेश गुप्ता पुलिस थाने पहुंचे और पकड़े गए आरोपियों की परेड निकाल दी।

पुलिस एक्शन से लोगों में खुशी

आरोपियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन के समर्थन में नारेबाजी की। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के बाद अजीतगढ़ के मुख्य मार्गों से परेड निकाली और यह संदेश देने की कोशिश की कि पुलिस पर हमला करने के बाद बचना नामुमकिन है।

विज्ञापन


सुरक्षा के लिहाज से अजीतगढ़ में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। करीब एक दर्जन थानों के SHO, DST टीम और आरएसी के पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस जल्द ही पूरे शहर में पकड़े गए आरोपियों की परेड निकाल सकती है, जिसके बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर भी जाएगी।

क्या है पूरा मामला?

बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम को शादी में मौजूद भीड़ ने बंधक बना लिया और पुलिसवालों की जमकर पिटाई की। खंडेला थाने के एसएचओ इंद्रजीत यादव सहित कई पुलिसकर्मियों को बंधक बनाया गया था। सूचना मिलने पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन भारी संख्या में पुलिस को देखकर आरोपी फरार हो गए। घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

विज्ञापन

इस हमले में अजीतगढ़ एसएचओ मुकेश सेपट, खंडेला एसएचओ इंद्रजीत यादव समेत 11 पुलिसकर्मी घायल हो गए। बदमाशों ने पुलिस की तीन गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की, जिससे हालात तनावपूर्ण हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और भारी पुलिस बल को गांव में तैनात कर दिया गया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola