राजस्थान की भजनलाल सरकार के लिए राहत की बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल सरकार से अपनी नाराजगी की खबरों के बीच सोमवार को कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने पहली बार विभाग के कार्यालय में पहुंचकर अधिकारियों की मैराथन बैठक ली। इसके बाद कहा जा रहा है कि कृषि मंत्री के सरकार के कामकाज को लेकर करीब 9 महीनों से चल रहे गिले-शिकवे दूर हो गए हैं। 9 महीने पहले किरोड़ी लाल मीणा ने सरकार और कुछ बीजेपी नेताओं के कामकाज के तरीके से नाखुश होकर कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से वे विभाग की किसी बैठक में भाग नहीं ले रहे थे। यहां तक कि दूसरे सरकारी कार्यक्रमों से भी उन्होंने अपने आपको दूर रखा हुआ था। खुद की जासूसी और फोन टैपिंग को लेकर किरोड़ी लाल मीणा ने बयान दिए थे, जिसके बाद से सरकार की भी जमकर किरकिरी हो रही थी।
सरकारी स्कीमों की समीक्षा
इन सबके बीच आज लंबे समय के बाद किरोड़ी लाल मीणा ने कृषि विभाग की बैठक ली, जिसमें उन्होंने अधिकारियों से सरकार की स्कीमों को लेकर फीडबैक लिए। फीडबैक के बाद मीणा ने कहा कि बैठक में कई शिकायतों पर चर्चा हुई। एक जिले में तो स्प्रिंकलर जैसे उपकरणों पर पैसा ज्यादा खर्च किया गया, लेकिन मुआयना करने पर स्थिति उलट नजर आई। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले राज में कृषि विभाग में करोड़ों का घोटाला हुआ, लेकिन अब वे पिछले 9 महीने की भरपाई करेंगे। किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि सवाई माधोपुर के पूर्व विधायक दानिश अबरार की मां यास्मीन अबरार को पॉलीहाउस अलॉट कर दिया गया था। यह किस आधार पर तय किया गया, इसकी जांच होगी?
इस्तीफे पर दी सफाई
अपने इस्तीफे के सवाल पर मीणा ने फिर से सफाई दी। उन्होंने कहा कि नैतिकता के नाते इस्तीफा दिया था, लेकिन वह स्वीकार नहीं हुआ। ऐसे में उन्हें लगा कि इस्तीफा स्वीकार नहीं होने से मेरे विभाग का कामकाज प्रभावित हो रहा था। ऐसे में उन्होंने अधिकारियों के साथ मीटिंग की है। अब विभाग के लिए काम करूंगा। दिल्ली दौरे और गोंविद डोटासरा के साढ़ू वाले बयान पर मीणा ने कहा कि अगर वही चिंता न करें तो साढ़ू किस बात का? उन्होंने यह भी कहा कि वे दिल्ली जनता के काम से गए थे। तीन मंत्रियों से मिले, उन्हें सार्वजनिक काम करने के लिए कहा था। राजनीतिक तौर पर दिल्ली में उनकी किसी भी नेता से बात नहीं हुई।
यह भी पढ़ें:आसाराम को जोधपुर हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, दुष्कर्म मामले में मिली अंतरिम जमानत
यह भी पढ़ें:मुंबई से गोवा 6 घंटे में, जल्द शुरू होगी रो-रो फेरी सेवा; महाराष्ट्र के मंत्री ने कर दिया डेडलाइन का ऐलान
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
2 days agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
4 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
5 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
8 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
8 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
11 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
12 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
13 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
15 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines