सवाई माधोपुर में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस

A young man died in Sawai Madhopur

A young man died in Sawai Madhopur

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिले के गंगापुरसिटी में दिल्ली-मुंबई रेलवे लाईन स्थित करौली फाटक एंव हिंडौन रेलवे ब्रिज के बीच ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया है। इसके बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा।

बता दें जब तक परिजन नहीं आ जाते तब तक कोतवाली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में कर सामन्य चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है।

पुलिस के अनुसार, मृतक युवक आसाम के तरंग जिला निवासी आनंद तरोंण है। मृतक की पहचान मृतक की जेब में मिले आधार कार्ड एवं मतदाता पहचान पत्र के माध्यम से हुई। कोतवाली थाना पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। मृतक के परिजनों के गंगापुरसिटी पहुंचने के बाद ही मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

कोतवाली पुलिस थाने के हैडकांस्टेबल विजय सिंह ने बताया कि इस हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। वहीं पुलिस ने मतृकों के परिजनों को सूचित किया। मृतक के परिजन की उपस्थिति में शव का पोस्टमार्टम कराकर सौंप दिया जाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ