केजे श्रीवत्सन (राजस्थान)
Silver Ingots Found In Private Bus Bhilwara: खबर राजस्थान के भीलवाड़ा शहर की है। जहां चुनावी मौसम में पुलिस ने एक निजी ट्रैवल बस से 2 करोड़ 22 लाख रुपए मूल्य की 293.38 किलोग्राम चांदी की सिल्लिया पकड़ी है। बताया जा रहा है कि विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर भीलवाड़ा एसपी श्याम सिंह की ओर से खास निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। भीलवाड़ा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विमल सिंह और पुलिस उपाधीक्षक शहर देशराज गुर्जर को निर्देश पर यह एक्शन लिया गया।
गुप्तरूप से मिली थी सूचना
प्रताप नगर थाना पुलिस अधिकारी के ने बताया कि उन्हे गुप्तरूप से इस पूरे मामले की सूचना मिली थी। जिसके बाद उन्होने सूचना के आधार पर छापेमारी की। मुखाबिर द्वारा उन्हे बताया गया था कि होटल लैंडमार्क पर एक ट्रेवल बॉक्स संख्या जीजी GJ 01 HT 8652 श्रीनाथ ट्रेवल्स बस में बिना बिल की चांदी लाई जा रही है । पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर टीम के साथ प्लान के तहत की फिरोज खान निवासी हिम्मतनगर, बस चालक अनिल कुमार निवासी मेहसाना गुजरात और गुजरात के साथ दो और लोगों को डिटन किया।
आयकर विभाग कर रहा मामले की जांच
आरोपियों को पकड़ने के बाद थाने पर बस की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बस की डिग्गी में कुल 25 पार्सल पाए गए। जिसमें चांदी की सिल्लियां और ज्वेलरी पाई गई, छापेमारी के दौरान पकड़ी गई चांदी 293.38 किलोग्राम पाया गया, जिसकी बाजार कीमत 2 करोड़ 22 लाख रुपए है।
भीलवाड़ा पुलिस ने बड़ी मात्रा में पकड़ी गई चांदी की सूचना अग्रिम कार्रवाई के लिए वाणिज्य कर व आयकर विभाग को दी है। दोनों ही विभागों के नोडल अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
जयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
1 hr agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
1 day ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
2 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
3 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
3 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
3 days agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
3 days agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
6 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
7 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines