Punjab Industry Minister Aman Arora Exclusive Interview: पंजाब समिट 2026 के मंच पर पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने न्यूज 24 के वरिष्ठ पत्रकार गरिमा सिंह के साथ विशेष बातचीत में राज्य की तरक्की और भविष्य की योजनाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें साझा कीं. इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ युवाओं के सुनहरे भविष्य के लिए लगातार काम कर रही है.
बीजेपी पर राघव-अशोक को डराने का आरोप लगाया
अमन अरोड़ा ने कहा कि राघव और अशोक मित्तल जिस पार्टी में गए हैं, वो अंबानी-अडाणी की पार्टी है. चलन बनता जा रहा है कि जिसकी सरकार इडी, सीबीआई, चुनाव आयोग उसी के होंगे. बीजेपी ने उन्हें धमकाया और वे डरकर आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में चल गई.
राघव चड्ढा ऐसा करेंगे क्या पहले से पता नहीं था?
राघव चड्ढा इतने लोगों को लेकर चले गए. क्या अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान और आपको समझा नहीं आया कि ऐसा होने वाला है. इसके जवाब में अमन अरोड़ा ने कहा कि अगर इतना मान सम्मान मिलने के बाद भी लोग साथ छोड़कर चलते जाते हैं तो क्या कर सकते हैं. मुझे वजह समझ आएगी तो आप लोगों को बता देंगे. राघव अगर उपनेता रहते हुए भी बीजेपी की लाइन टो करेंगे तो क्यों न हटाया जाए. पहले हटा देते तो पहले चले जाते. न हटाते तो शायद नहीं जाते. जहां इतना मान-सम्मान मिला हो वहां ऐसा करना शोभा नहीं देता. राघव का तो डेढ़ साल से चल रहा था. अशोक मित्तल के साथ क्या हुआ था जो चले गए. बीजेपी ने किसी के उसूल छोड़े, न किसी की आंख की शर्म छोड़ी.
फ्रीबीज वाला मॉडल पंजाब में फेल होगा
अमन अरोड़ा ने कहा कि फ्रीबीज अगर फेल मॉडल है तो कामयाब मॉडल है. बंगाल और दिल्ली में फेल हुआ तो क्या. फ्रीबीज की ओर लोग ज्यादा भागते हैं. इसलिए पार्टियां चुनाव जीत जाती हैं.
तीखी धार पर चल रहा पंजाब
अमर अरोड़ा ने कहा कि तीखी धार पर पंजाब चल रहा है. अगर 4 लाख करोड़ के कर्ज और मंदी के बीच भी देश को चला रहे हैं तो यह बड़ी बात है. सरकार को होने वाली कमाई सैलरी, पेंशन और कर्ज का ब्याज देने में चली जाती है.
संबंधित खबरें
पाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
3 hrs agoतेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि… पंजाब-चंडीगढ़ में IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी
6 hrs agoएक्टिविस्ट झोटा के हत्यारे के घर पर चला बुलडोजर, भीड़ ने फूंकी दुकान; VIDEO
1 day agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
1 day agoएंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान
1 day agoएंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
2 days agoमुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
3 days agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
3 days agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
3 days agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines