लुधियाना Ex मिनिस्टर के परिवार को खिलाया नशीला पदार्थ..और कर डाली डकैती, पुलिस भी रह गई दंग

Jagdish-Singh-Garcha (1)

Former Punjab Minister Jagdish Singh Garcha

विज्ञापन

Ex Minister Of Ludhiyana Jagdeesh Singh Garcha Robbed : पंजाब के Ex Minister जगदीश सिंह गरचा लुधियाना में डकैती के एक संदिग्ध मामले में घर पर बेहोश पाए गए हैं, बताया जा रहा है कि उनके साथ इसमें उनकी पत्नी, बहन और उनकी नौकर भी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, शहर के महाराजा रणजीत सिंह नगर इलाके में स्थित घर में तोड़फोड़ की गई और कई कीमती सामान गायब हैं।

गरचा के करीबी मित्र के मुताबिक, परिवार के किसी भी सदस्य ने सुबह दरवाजे की घंटी नहीं बजाई, जिससे संदेह पैदा हुआ। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उन्होंने चारों लोगो को बेहोश पाया, जिसके बाद पुलिस ने पास के ही अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन

घर के ही नौकर पर पुलिस को संदेह

पुलिस को घर के ही एक नौकर पर संदेह है। पुलिस के मुताबिक करीब तीन महीने पहले एक पुरुष नौकर को बिना पुलिस सत्यापन के ही काम पर रखा गया था, जो अब डकैती के बाद से गायब है। जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि उसने रविवार की रात सभी को नशीला भोजन परोसा था जिसके बाद वह नकदी और आभूषण लेकर फरार हो गया।

किला रायपुर से दो बार विधायक रह चुके हैं जगदीश सिंह गरचा

विज्ञापन

ज्यादा जानकारी देते हुए आपको बता दें कि जगदीश सिंह गरचा किला रायपुर से दो बार विधायक रह चुके हैं। किला रायपुर को अकाली क्षेत्र का गढ़ माना जाता है जहां से पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल साल 1997 में यहां से चुनाव लड़ चुके हैं।

प्रकाश सिंह बादल के करीबी रह चुके हैं गरचा

विज्ञापन

किला रायपुर से दो बार के विधायक गरचा, पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के करीबी रह चुकें हैं। उन्होंने 2020 में शिरोमणि अकाली दल का साथ छोड़ दिया था। वह अकाली दल में मंत्री भी रहे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ