Live Updates
14:56 (IST) 22 May 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बाघ के हमले में 4 महिलाओं की मौत

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के सिंदेवाही तहसील स्थित गुंजेवाही गांव के पास जंगल में बाघ के हमले में चार महिलाओं की मौत हो गई है। यह घटना आज शुक्रवार सुबह करीब 6 से 7 बजे के बीच की बताई जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में भय और तनाव का माहौल है।

14:25 (IST) 22 May 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली हाई कोर्ट ने रोस्टर बेंच को भेजी प्रिया कपूर की याचिका

दिल्ली हाई कोर्ट ने प्रिया सचदेवा कपूर की अर्जी को रोस्टर बेंच को भेज दिया है। प्रिया कपूर की अर्जी में दिल्ली हाई कोर्ट के ही 30 अप्रैल के फैसले में बदलाव की मांग की गई थी, ताकि करिश्मा कपूर के बच्चों की पढ़ाई के खर्च के लिए संजय कपूर के एम्प्लॉई प्रोविडेंट फंड से पैसे निकालने की इजाजत दी जा सके।

---विज्ञापन---

13:58 (IST) 22 May 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रयागराज में 2 कारों की आपस में टक्कर

प्रयागराज में शुक्रवार सुबह नैनी थाना क्षेत्र में नये यमुना पुल के निकट लेप्रोसी चौराहे के पास 2 कारों की टक्कर में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जबकि दोनों कारों में सवार तीन अन्य लोग घायल हो गए। फाफामऊ थाना क्षेत्र के शांतिपुरम कॉलोनी निवासी दीपक चौरसिया अपने परिवार के पांच सदस्यों के साथ मैहर में देवी दर्शन के लिए निकले थे। उनकी कार लेप्रोसी चौराहे के पास पहुंची, तभी विपरीत दिशा की तरफ से आ रही एक्सयूवी से जोरदार टक्कर हो गई।

13:32 (IST) 22 May 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गुरदासपुर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा

गुरदासपुर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर शुक्रवार (22 मई) सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ है। धारीवाल के पास तेज रफ्तार टूरिस्ट बस बेकाबू होकर पलट गई। हादसे का शिकार हुई बस अमृतसर से जम्मू जा रही थी और इसमें ज्यादातर कॉलेज स्टूडेंट सवार थे। बस पलटते ही पीछे चल रही 3 से 4 गाड़ियां भी एक-दूसरे से टकरा गईं। हादसे में 2 कॉलेज छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी कॉलेज स्टूडेंट अमृतसर के ग्लोबल कॉलेज में पढ़ते हैं। पेपर खत्म होने और छुट्टियां शुरू होने के बाद बस में सवार होकर अपने घर जम्मू लौट रहे थे।

---विज्ञापन---

13:06 (IST) 22 May 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ओडिशा में ऑटो रिक्शा और बस की टक्कर

ओडिशा के गंजम जिले में बड़ा सड़क हादसा हो गया है। ऑटो रिक्शा और बस की टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 4 अन्य लोग घायल हुए हैं।

12:31 (IST) 22 May 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में मंगलवार को होगी QUAD विदेशमंत्रियों की बैठक

विदेश मंत्री जयशंकर के निमंत्रण पर ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री Penny Wong जापान के विदेश मंत्री Toshimitsu Motegi और अमेरिका के विदेश मंत्री Marco Rubio 26 मई को QUAD विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए दिल्ली में होंगे। प्रयासों की प्रगति की समीक्षा और इंडो-पैसिफिक तथा अन्य अंतरराष्ट्रीय मसलों पर विचार-विमर्श दिल्ली में बातचीत के मुख्य विषय होंगे। दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया और जापान के विदेश मंत्री तथा अमेरिका के विदेश मंत्री द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। सभी विदेश मंत्री प्रधानमंत्री मोदी से भी मुलाकात करेंगे।

---विज्ञापन---

11:54 (IST) 22 May 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आईटीबीपी की महिला टीम ने फतेह किया माउंट एवरेस्ट

भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की पहली सर्व महिला एवरेस्ट अभियान टीम ने इतिहास रच दिया है। 11 महिला पर्वतारोहियों ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर सफलतापूर्वक तिरंगा फहराया। 19 अप्रैल 2026 को नई दिल्ली से रवाना हुए इस अभियान में कुल 14 सदस्य शामिल थे। भारत और नेपाल में विशेष प्रशिक्षण और अनुकूलन के बाद टीम ने नेपाल के “साउथ कोल रूट” से एवरेस्ट पर चढ़ाई की।

पहली टीम ने 21 मई की सुबह 12 बजकर 52 मिनट पर शिखर पर पहुंचकर भारतीय ध्वज फहराया। 8 हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले खतरनाक डेथ जोन में बेहद कम ऑक्सीजन, तेज बर्फीली हवाओं और खराब मौसम के बावजूद महिला पर्वतारोहियों ने साहस और धैर्य का परिचय दिया। यह अभियान महिला सशक्तीकरण और उच्च हिमालयी अभियानों में आईटीबीपी की क्षमता का प्रतीक माना जा रहा है।

अभियान के दौरान “स्वच्छ हिमालय–ग्लेशियर बचाओ” अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण और कचरा संग्रहण का काम भी किया गया। भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल अब तक 232 पर्वतारोहण अभियान पूरे कर चुका है और माउंट एवरेस्ट सहित छह प्रमुख आठ-हज़ारी चोटियों पर सफल आरोहण कर चुका है।

11:25 (IST) 22 May 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: UPSC परीक्षा देने वालों के लिए एक घंटा पहले चलेगी दिल्ली मेट्रो

दिल्ली मेट्रो रविवार को सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों की सुविधा के लिए सुबह छह बजे से अपनी सेवाएं शुरू करेगी। पिंक, मजेंटा और ग्रे लाइनों पर, जो आमतौर पर सुबह 7 बजे शुरू होती हैं, 24 मई को सुबह 6 बजे से मेट्रो उपलब्ध होगी।

---विज्ञापन---

11:10 (IST) 22 May 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जहानाबाद में देर रात पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़

उत्तर प्रदेश के जहानाबाद में देर रात पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें हत्या के आरोपी रावण के पैर में गोली लगने से वह घायल हो यगा। दीपक हत्याकांड में गिरफ्तार रावण के हथियार की बरामदगी के लिए घोसी थाना क्षेत्र के धुरियारी गांव के नहर किनारे पुलिस उसे ले गई थी। पुलिस के मुताबिक, छुपाया गया हथियार निकालते ही आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की, जिससे उसके बाएं पैर में गोली लगने के बाद घायल अपराधी का इलाज जारी है।

10:08 (IST) 22 May 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जीतन राम मांझी को धमकी देने वाला गिरफ्तार

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को सोशल मीडिया पर धमकी देने वाले युवक को साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसकी पुष्टि गया के एसएसपी सुशील कुमार ने की है। आरोपी ने वीडियो जारी करके जीतन राम मांझी को अपशब्द कहे थे और जान से मारने की धमकी दी थी।

---विज्ञापन---

09:29 (IST) 22 May 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: धार भोजशाला में 721 साल बाद हुई पूजा

मध्य प्रदेश की धार भोजशाला में आज 721 साल बाद हिंदू समुदाय के लोग पूजा करेंगे, जिसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। हाई कोर्ट के फैसले के बाद आज जुमे का पहला शुक्रवार है और आज धार भोजशाला में अखंड पूजा और महा आरती होने वाली है, लेकिन मुस्लिम पक्ष ने इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

09:14 (IST) 22 May 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: देश में मंडराया इबोला वायरस फैलने का खतरा

देश में इबोला वायरस फैलने का खतरा मंडरा गया है। इसे देखते हुए दिल्ली में आयोजित होने वाली दो इंटरनेशन कॉन्फ्रेंस रद्द कर दी गई हैं। भारत और अफ्रीकन यूनियन ने 28 मई से होने वाले India‑Africa Forum Summit‑IV को इबोला संकट के चलते स्थगित करने का फैसला किया है।

अफ्रीका के कुछ हिस्सों में ईबोला के नए प्रकोप और WHO की घोषणा के मद्देनजर इसे बाद की किसी तारीख पर रखने पर सहमति बनी। इसके अलावा 1–2 जून को दिल्ली में होने वाला पहला International Big Cat Alliance (IBCA) सम्मेलन भी इबोला की वजह से स्थगित कर दिया गया है।

---विज्ञापन---

08:58 (IST) 22 May 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हरियाणा में खेल मंत्री के भाई की मौत

हरियाणा के सोनीपत में बड़ा हादसा हुआ है। प्रदेश की नायब सैनी सरकार में खेल मंत्री गौरव गौतम के भाई की स्विमिंग पूल में डूबकर मौत हो गई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मौत होने के कारणों की तलाश शुरू कर दी है।

08:39 (IST) 22 May 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लखनऊ में आज से गर्मियों की छुट्टियां

भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए लखनऊ के जिलाधिकारी ने आज शुक्रवार से ही सभी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया है।

---विज्ञापन---

08:13 (IST) 22 May 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अमेरिका ने ताइवान को हथियारों की सप्लाई रोकी

अमेरिका ने ताइवान को हथियारों की सप्लाई बंद कर दी है, जो चीन को खुश रखने की पहल कही जा रही है। अमेरिका के कार्यवाहक नेवी सेक्रेटरी Hung Cao ने सीनेट में कहा कि ताइवान को होने वाली हथियार आपूर्ति को रोका गया है।

उन्होंने यह कहकर सनसनी मचा दी कि ताइवान को हथियार इसीलिए नहीं दे रहे, ताकि ईरान के खिलाफ चल रहे युद्ध (Epic Fury) के लिए गोला-बारूद बचाया जा सके। यह बयान अमेरिकी रणनीति में बड़ी असंगति और आपूर्ति संकट की तरफ़ इशारा करता है।

बयान से अमेरिकी रक्षा विश्वासनीयता और क्षेत्रीय सुरक्षा पर प्रभाव पड़ सकता है।

07:47 (IST) 22 May 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रेडियो पर चली किंग चार्ल्स की मौत की गलत खबर प्रसारित

ब्रिटेन के एक रेडियो स्टेशन ने गलती से किंग चार्ल्स-III की मौत की खबर प्रसारित कर दी, जिससे पूरे देश में हड़कंप मच गया था। स्टेशन ने प्रसारण को गलत करार देते हुए कहा कि डेथ ऑफ मॉनार्क सिस्टम में तकनीकी खराबी की वजह से एक्टिवेट हो गया था। मशहूर रेडियो स्टेशन रेडियो केरोलिन से यह गड़बड़ हुई है। स्टेशन मैनेजर पीटर मूर ने सोशल मीडिया पर बयान जारी करके स्पष्टीकरण दिया है। उन्होंने कहा कि मंगलवार दोपहर को मेन स्टूडियो में कंप्यूटर में एरर आने की वजह से डेथ ऑफ मॉनार्क प्रक्रिया गलती से एक्टिवेट हो गई थी और किंग चार्ल्स के निधन की गलत खबर प्रसारित हो गई।

---विज्ञापन---

07:30 (IST) 22 May 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अमेरिका के विदेश मंत्री का भारत पर बयान

शुक्रवार से शुरू हो रही अपनी भारत यात्रा से पहले अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को बेहतरीन सहयोगी करार दिया। उन्होंने भारत के साथ अमेरिकी ऊर्जा संबंधों को मजबूत करने की बात कही और अब अमेरिकी नियंत्रण में वेनेजुएला के तेल को भारत के लिए एक उपलब्ध अवसर की तरह पेश किया। रुबियो ने QUAD को महत्त्वपूर्ण बताया और कहा कि कुछ महीनों बाद इसी साल QUAD विदेश मंत्रियों की एक और बैठक आयोजित की जाएगी।

07:10 (IST) 22 May 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एक बस में डंपर से टक्कर के बाद आग लगने से 2 यात्रियों की मौत हो गई है। वहीं 20 यात्री घायल हुए हैं, जो अस्पताल में उपचाराधीन हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों को लोगों के साथ मिलकर अस्पताल पहुंचाया। वहीं आग में जल चुकी बस को भी जब्त कर लिया गया है। मृतकों की शिनाख्त के प्रयास भी जारी हैं।

---विज्ञापन---

07:18 (IST) 22 May 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली यूनिवर्सिटी में छात्राओं का विरोध प्रदर्शन

दिल्ली विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी हॉस्टल फॉर वीमेन (UHW) में गुरुवार देर रात छात्राओं का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया।प्रदर्शनकारी छात्राओं का आरोप है कि हॉस्टल प्रशासन जबरन बेदखली, पानी की सप्लाई बंद करने और अतिरिक्त शुल्क वसूली जैसे कदम उठाकर उन पर दबाव बना रहा है।

सेमेस्टर और NET परीक्षाओं के बीच प्रशासन ने दो ब्लॉकों में पानी की आपूर्ति बंद कर दी और रीडिंग रूम से कुर्सियां तक हटा दीं। उनका आरोप है कि मई महीने में जबरन हॉस्टल खाली कराने की कोशिश की जा रही है, जबकि जून-जुलाई तक की फीस पहले ही जमा कराई जा चुकी है।

प्रदर्शन कर रहीं छात्राओं ने आरोप लगाया कि 16 मई को हुए विरोध प्रदर्शन के बाद हॉस्टल प्रोवोस्ट ने सुविधाएं बहाल करने और रहने की समयसीमा बढ़ाने का मौखिक आश्वासन दिया था, लेकिन बाद में प्रशासन ने हॉस्टल में रुकने वाली छात्राओं पर ₹450 प्रतिदिन का अतिरिक्त शुल्क लगाने का आदेश जारी कर दिया।

छात्र संगठन All India Students’ Association (AISA) ने आंदोलन का समर्थन करते हुए UHW प्रोवोस्ट के इस्तीफे, 24 घंटे पानी की आपूर्ति बहाल करने और बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के हॉस्टल में रहने की अवधि बढ़ाने की मांग की है।

Today Breaking News in Hindi LIVE Updates: आज 22 मई दिन शुक्रवार है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो दिल्ली-NCR में ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट के 'चक्का जाम' का आज दूसरा दिन है। आज पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की जमानत याचिका पर फैसला भी आएगा। आज ही लालू प्रसाद यादव से जुड़े लैंड फॉर जॉब केस में दिल्ली कोर्ट आज फैसला सुनाएगा। ट्विशा शर्मा के पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर भी आज मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में सुनवाई हो सकती है।

---विज्ञापन---

उधर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय आज प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर सकते हैं। आज ही केरल विधानसभा स्पीकर का चुनाव भी होना है, जिसके लिए UDF, LDF और NDA ने उम्मीदवार उतारे हैं। इधर साइप्रस गणराज्य के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स भारत के दौरे पर हैं और आज उनकी मुलाकात विदेश मंत्री एस जयशंकर के अलावा प्रधानमंत्री मोदी से भी होगी। इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---