Maharashtra News: महाराष्ट्र में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक तरफ जहां ICC चैंपियन ट्रॉफी में भारत की पाकिस्तान पर बड़ी जीत के बाद देश में खुशी की लहर है। वहीं, महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में रहने वाले एक शख्स ने रोहित शर्मा के आउट होते ही भारत विरोधी नारेबाजी की। उसने ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाए। अब आरोपी की कबाड़ की दुकान पर बुलडोजर एक्शन हुआ है। मामले के तूल पकड़ने के बाद म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन ने उस पर एक्शन लिया है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शिवसेना विधायक नीलेश राणे ने आरोपी के खिलाफ लिखित तौर पर भी पुलिस को शिकायत दी थी।
यह भी पढ़ें:नीतीश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, निदेशक मंडल की नियुक्ति रद्द करने का फैसला पलटा
मालवण नगर परिषद प्रशासन के अधिकारियों ने एक्शन लेने की पुष्टि की है। शिवसेना के विधायक नीलेश राणे ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर दुकान पर हो रही कार्रवाई के फोटो साझा किए हैं। राणे ने कहा कि मालवण में जिस शख्स के खिलाफ कार्रवाई हुई है, वह एक मुस्लिम प्रवासी स्क्रैप डीलर है। इस शख्स को जिले से बाहर निकाला जाएगा, लेकिन उससे पहले इसकी कबाड़ की दुकान को भी ध्वस्त कर दिया गया है। उन्होंने कार्रवाई के लिए मालवण नगर परिषद प्रशासन और पुलिस का धन्यवाद किया।
भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया
दुबई में हुए मैच में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से शिकस्त दी थी। मैच में विराट कोहली ने शानदार शतक लगाया था। आरोपी है कि मुस्लिम प्रवासी ने इस मैच की दूसरी पारी के दौरान नारेबाजी की। मामले ने जैसे ही तूल पकड़ा, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। मामला सामने आने के बाद इलाके में तनाव है। स्थानीय लोगों के घटना के बाद विरोधी में एक बाइक रैली भी निकाली। लोगों ने मांग की है कि अवैध तौर पर रह रहे बांग्लादेशियों को देश से बाहर निकाला जाए।
यह भी पढ़ें:गोवा में एक्ट्रेस और उसकी सहेली से अश्लील हरकत, युवतियों की आपबीती सुन दंग रह गई पुलिस; जानें मामला
संबंधित खबरें
90 हजार सैलरी और BMW कार, पूर्व पुलिस ऑफिसर लाइफस्टाइल पर कोर्ट की नजर
17 hrs agoमहाराष्ट्र के सूखा प्रभावित किसानों को राहत, ₹5000 की अग्रिम सहायता का ऐलान
18 hrs agoजुर्माना, FIR, जेल… महाराष्ट्र में 'वाटर कर्फ्यू' जैसी नौबत, अल नीनो का असर
1 day agoप्रेमिका को झरने पर ले जाकर दिया धक्का, पुलिस से बोला- सेल्फी लेते हुए गिरी
1 day agoधारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
2 days agoलापरवाही! चलती एंबुलेंस से सड़क पर स्ट्रेचर समेत गिरा मरीज, VIDEO वायरल
2 days agoमहाराष्ट्र सरकार ने मानी MPSC प्रर्दशनकारियों की मांग, आंदोलन खत्म
2 days agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
4 days ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
5 days agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines