गोवा में एक्ट्रेस और उसकी सहेली से अश्लील हरकत, युवतियों की आपबीती सुन दंग रह गई पुलिस; जानें मामला

Goa Crime News: गोवा में दो युवतियों के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। एक पीड़िता फिल्म एक्ट्रेस है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। विस्तार से मामले के बारे में जानते हैं।

Goa Crime News

Panaji Crime News: गोवा की राजधानी पणजी में एक फिल्म एक्ट्रेस और उसकी सहेली के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। महिला ने अपनी आपबीती सोशल मीडिया पर बयां की। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता से संपर्क किया और शिकायत दर्ज की। बाइक सवार एक आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार करने के लिए कई टीमों का गठन किया है। फिल्म एक्ट्रेस ने बताया कि वह अपनी सहेली के साथ रविवार रात को सवा 10 बजे घर लौट रही थी। एक बैंक के पास बाइक सवार शख्स बैठा था। उसने दोनों को देखते ही अश्लील इशारे करने शुरू कर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की। सोशल मीडिया पर महिला ने अपना दर्द बयां करते हुए लिखा कि वे आरोपी की हरकत से इतना डर गईं कि वहां से भाग जाना ही उचित समझा। महिलाओं ने सवाल उठाया है कि क्या उन लोगों को चिल्लाना चाहिए था, क्या उन लोगों को आरोपी का सामना करना चाहिए था? लोगों को इतना घिनौना काम करने के लिए आत्मविश्वास कहां से मिलता है? गोवा पुलिस के अनुसार एक पोस्ट के बारे में उनको जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता से संपर्क किया और घटना की जानकारी ली।

आरोपी पहले भी कई मामलों में नामजद

सोमवार दोपहर को पुलिस ने मामला दर्ज किया है। एफआईआर बीएनएस की धारा-78 (2) (पीछा करना), 75 (2) (यौन उत्पीड़न) और 79 (किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से शब्द बोलना, इशारा करना) के तहत दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने ‘आपराधिक इरादे’ से पीड़िताओं का पीछा भी किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और पीड़िता के बयान के आधार पर संदिग्ध आरोपी की पहचान कर ली है। आरोपी का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड सामने आया है। उसके खिलाफ यौन उत्पीड़न और POCSO एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। आरोपी कुछ ही दिन पहले 2024 के एक मामले में जमानत पर जेल से छूटा है। पुलिस की कई टीमें उसे गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ