महाराष्ट्र सरकार ने मानी MPSC प्रर्दशनकारियों की मांग, आंदोलन खत्म; तुकाराम मुंढे संभालेंगे जांच की कमान

महाराष्ट्र में पेपर लीक और भर्ती में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर 10 दिन से चल रहा MPSC अभ्यर्थियों का आंदोलन आखिरकार रविवार देर रात खत्म हो गया. राज्य सरकार ने वरिष्ठ IAS अधिकारी तुकाराम मुंढे की मौजूदगी वाली जांच कमेटी का गठन कर छात्रों की बड़ी मांग मान ली है. इसके साथ ही आयोग के अध्यक्ष विवेक भीमनवार ने जांच पूरी होने तक पद से छुट्टी पर जाने का ऐलान कर दिया है.

सरकार ने वरिष्ठ IAS अधिकारी तुकाराम मुंढे की मौजूदगी वाली जांच कमेटी का गठन कर MPSC छात्रों की बड़ी मांग मान ली है. credit: SCREENGRAB/ PTI

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) के अभ्यर्थियों ने पुणे के एसएम जोशी पुल पर चल रहे 10 दिन लंबे धरने को रविवार देर रात समाप्त कर दिया. छात्रों का यह आंदोलन भर्ती प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों और पेपर लीक की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर हो रहा था. राज्य सरकार द्वारा एक उच्चस्तरीय जांच समिति गठित करने और कई प्रमुख मांगों को स्वीकार करने के बाद छात्रों ने आंदोलन वापस लेने की घोषणा की.इसके साथ ही आयोग के अध्यक्ष विवेक भीमनवार ने जांच पूरी होने तक पद से छुट्टी पर जाने का ऐलान कर दिया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पूरी जांच समिति में सबसे अहम भूमिका वरिष्ठ IAS और FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे को सचिव के तौर पर दी गई है. कमेटी की अध्यक्षता पूर्व जज दिलीप भोसले करेंगे. इसके अलावा समिति में IPS अधिकारी लक्ष्मी गौतम, पूर्व IAS गणेश पाटिल और सेवानिवृत्त जज पीडी नाइक शामिल हैं.

छात्रों की प्राथमिक मांग आयोग के अध्यक्ष विवेक भीमनवार को पद से हटाने की थी. इस पर छात्रों के साथ धरने में शामिल NCP (एसपी) विधायक रोहित पवार ने सुझाव दिया कि इस्तीफे की प्रक्रिया में समय लग सकता है, इसलिए जांच पूरी होने तक अध्यक्ष को पद से दूर रखा जाए. इसके बाद राज्य सरकार के प्रतिनिधि व मंत्री शिवेंद्र राजे भोसले ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से चर्चा की.
सरकार की सहमति के बाद अध्यक्ष विवेक भीमनवार ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर घोषणा की कि वह जांच चलने तक छुट्टी पर जा रहे हैं. उन्होंने लिखा कि उन्होंने जीवन भर नैतिकता को प्राथमिकता दी है, इसलिए जांच पूरी होने तक पद पर काम न करने का फैसला लिया है.

विज्ञापन

छात्रों के प्रतिनिधि विवेकानंद पाटिल ने बताया कि सरकार के भरोसे के बाद धरना फिलहाल स्थगित किया गया है. मंत्री भोसले ने आश्वासन दिया कि 15 छात्रों पर दर्ज केस वापस लिए जाएंगे, आगामी 3 वर्षों में 70,000 पदों पर भर्तियां होंगी, जनवरी में होने वाली ग्रुप-सी परीक्षा में सीटें बढ़ाई जाएंगी और भविष्य में MPSC अध्यक्ष व सचिव की नियुक्ति से पहले बैकग्राउंड वेरिफिकेशन कराया जाएगा. विधायक रोहित पवार ने तुकाराम मुंढे को जांच में शामिल किए जाने का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि समिति पूरी निष्पक्षता से काम करेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ