'एक बड़ी मछली आने वाली है', महाराष्ट्र में होगा बड़ा खेल! शरद पवार की NCP ने दिए बड़े संकेत

Maharashtra Assembly Election : महाराष्ट्र में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले राजनीतिक दलों के बीच सीट शेयरिंग पर खींचतान जारी है। इस बीच शरद पवार गुट ने महायुति को लेकर बड़ा दावा किया।

'Sharad Pawar got offer to make Union minister', claims former Maharashtra CM

शरद पवार गुट ने महायुति को लेकर किया बड़ा दावा।

Maharashtra Assembly Election : जम्मू कश्मीर और हरियाणा के बाद महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज सकता है। इसे लेकर चुनाव आयोग की टीम मुंबई गई थी और चुनाव की तारीख घोषणा करने की तैयारी कर रही है। इस बीच शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) ने कहा कि एक बड़ी मछली उनकी पार्टी में शामिल होने वाली है। उन्होंने यह भी दावा किया कि चुनाव में महायुति को कितनी सीटें मिलेंगी।

विज्ञापन

NCP (SP) ने किया बड़ा दावा

विज्ञापन

एनसीपी (SP) के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने बुधवार को नासिक में कहा कि राजनीतिक पार्टी के एक वरिष्ठ नेता उनके साथ आने पर विचार कर रहे हैं। ये नेता महा विकास अघाड़ी (MVA) के साथ मिलकर महाराष्ट्र की सत्ता से महायुति गठबंधन को हटाने के लिए कृतसंकल्प हैं। हालांकि, जयंत पाटिल ने उस नेता और पार्टी का नाम बताने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि उचित समय आने पर इसका खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन

एकनाथ खडसे के नाम पर भी चर्चा तेज

लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद एनसीपी (SP) ने कहा कि कई नेता पार्टी में वापस आने की इच्छा जता रहे हैं। चर्चा में शामिल नेताओं में एकनाथ खडसे भी हैं, जिन्होंने हाल ही में कहा था कि वे पार्टी के कुछ नेताओं के विरोध के कारण भाजपा में दोबारा शामिल नहीं होंगे। दो साल पहले खडसे ने देवेंद्र फडणवीस और गिरीश महाजन के साथ मतभेदों की वजह से बीजेपी छोड़ दी थी।

विज्ञापन

‘100 सीटों में सिमट जाएगी महायुति’

विज्ञापन

वहीं, एनसीपी (SP) के प्रवक्ता महेश तपासे ने दावा किया कि भाजपा, शिवसेना (शिंदे गुट) और एनसीपी (अजित गुट) का महायुति गठबंधन 100 से ज्यादा सीटें हासिल नहीं कर पाएगा। उन्होंने कहा कि महायुति की सीटें कम होने के पीछे की मुख्य वजह लोगों की केंद्रीय भाजपा नेतृत्व के प्रति नाराजगी है। बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व के खिलाफ नाराजगी साफ देखी जा सकती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ