
Video: BJP के चौथी बार सरकार बनाने पर बोले नितिन गडकरी, कोई गारंटी नहीं, लेकिन अठावले मंत्री...
Edited By Deepak Pandey

Edited By Deepak Pandey
Maharashtra Assembly Election : महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। राजनीतिक दलों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर खींचतान जारी है। इस बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले पर तीखा तंज कसा। उन्होंने चौथी बार बीजेपी सरकार बनने को लेकर बड़ा बयान दिया। वीडियो में देखें पूरी स्टोरी।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रामदास अठावले को लेकर कहा कि हम केंद्र में चौथी बार सरकार बनाएंगे, इसकी कोई गारंटी नहीं है, लेकिन रामदास अठावले मंत्री जरूर बनेंगे। उन्होंने मजाकिया अंदाज में टिप्पणी करते हुए कहा कि सरकार किसी भी हो, लेकिन उनका फिर से मंत्री बनना तय है। वे भारतीय राजनीति के मौसम वैज्ञानिक हैं। चुनाव से पहले ही वे भांप जाते हैं कि किस पार्टी की सरकार बनेगी?
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: