देश में पहलगाम आतंकी हमले को लेकर आक्रोश व्याप्त है। हर कोई चाहता है कि सरकार इसका मुंहतोड़ जवाब दे। इसे लेकर दिल्ली में केंद्र सरकार की लगातार बैठकें चल रही हैं। इस बीच महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने इस मामले में बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ भारत का यह आखिरी हमला होगा।
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय सेना, भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की है। पाकिस्तान ने जो घिनौती हरकत की है, हमारे बेकसूर लोगों को मारा है, उनका बदला पीएम मोदी लेंगे। इनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।
यह भी पढे़ं : ‘पहलगाम हमले के आतंकियों को चुन-चुनकर देंगे जवाब’, अमित शाह की दुश्मन को बड़ी चेतावनी
पाकिस्तान से लिया जाएगा बदला : डिप्टी सीएम
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पाकिस्तानियों द्वारा निर्दोष पर्यटकों की हत्या का बदला लेंगे। बहुत सारे हमले हुए हैं, लेकिन पहले ऐसा कोई जवाब नहीं दिया गया। लेकिन पीएम मोदी ने पुलवामा हमले का बदला लिया, सर्जिकल स्ट्राइक भी की। हमारे देशवासियों को पूरा विश्वास है कि यह आखिरी हमला होगा और अब पीएम मोदी पाकिस्तान को खत्म कर देंगे।
ईंट का जवाब पत्थर से देंगे : शिंदे
एकनाथ शिंदे ने कहा कि इससे पहले आतंकियों ने हमारे देश के जवानों के सिर को काटकर पाकिस्तान ले जाने का घिनौना काम किया था, लेकिन तब की सरकार चुपचाप बैठी थी। पीएम मोदी ने ईंट का जवाब पत्थर से दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा- ऐसा करारा जवाब देंगे, ताकि पाकिस्तान फिर भारत की ओर आंख उठाकर न देख सके।
यह भी पढे़ं : ‘…घर में घुस कर बैठ जाना’, पाकिस्तान पर क्या बोले असदुद्दीन ओवैसी?
संबंधित खबरें
90 हजार सैलरी और BMW कार, पूर्व पुलिस ऑफिसर लाइफस्टाइल पर कोर्ट की नजर
9 hrs agoमहाराष्ट्र के सूखा प्रभावित किसानों को राहत, ₹5000 की अग्रिम सहायता का ऐलान
10 hrs agoजुर्माना, FIR, जेल… महाराष्ट्र में 'वाटर कर्फ्यू' जैसी नौबत, अल नीनो का असर
1 day agoप्रेमिका को झरने पर ले जाकर दिया धक्का, पुलिस से बोला- सेल्फी लेते हुए गिरी
1 day agoधारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
2 days agoलापरवाही! चलती एंबुलेंस से सड़क पर स्ट्रेचर समेत गिरा मरीज, VIDEO वायरल
2 days agoमहाराष्ट्र सरकार ने मानी MPSC प्रर्दशनकारियों की मांग, आंदोलन खत्म
2 days agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
4 days ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
4 days agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines