Finger Cut News: सतारा के एक शख्स ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपने हाथ की एक उंगली काट ली। शख्स ने कहा कि जब तक उसे न्याय नहीं मिलता, वो अपने शरीर का एक-एक अंग काटता रहेगा और उसे डिप्टी सीएम को उपहार के तौर पर भेजता रहेगा।
उंगली काटने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में दिख रहे शख्स की पहचान धनंजय नानावरे के रूप में हुई है। धनंजय के मुताबिक, दिवंगत पूर्व विधायक ज्योति कलानी के निजी सहायक नंदकुमार नानावरे उनके भाई थी। नंदकुमार ने अपनी पत्नी उर्मिला के साथ एक अगस्त को छत से कूदकर आत्महत्या कर ली थी।
आत्महत्या से पहले नंदकुमार ने एक वीडियो बनाया था, जिसमें उन्होंने अपनी मौत के लिए फलटन निवासी- संग्राम निकलजे, रंजीतसिंह नाइक निंबालकर, वकील ज्ञानेश्वर देशमुख और नितिन देशमुख को जिम्मेदार बताया था। आत्महत्या मामले में पुलिस ने संग्राम निकालजे समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
जांच धीमी हुई तो धनंजय ने कार्रवाई की मांग की
धनंजय के मुताबिक, मामला दर्ज किए जाने के बाद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई और जांच धीमी हो गई। उन्होंने न्याय की मांग करते हुए एक वीडियो बनाया और डिप्टी सीएम फडणवीस पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपनी एक उंगली काट ली। धनंजय ने आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे भाई की आत्महत्या मामले की जांच धीमी पड़ गई है, इसलिए मैं हर हफ्ते अपनी शरीर का एक अंग काटकर गृह मंत्री देवेंद्र फड़णवीस को गिफ्ट करुंगा।
नंदकुमार के पास से मिला था नोट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आत्महत्या की सूचना के बाद जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी, तब पुलिस को नंदकुमार की जेब से एक नोट मिला था, जिसमें कमलेश निकम, शशिकांत साठे, नरेश गायकवाड़, गणपति कांबले का नाम लिखा था। इस नोट में लिखे गए नाम के आधार पर ही मामला दर्ज किया गया था। सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों ने कोर्ट से अग्रिम जमानत ली है।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
2 days agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
2 days agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
3 days agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
4 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
4 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
5 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
5 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
6 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines