Mumbai News: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के चीफ राज ठाकरे ने बुधवार को गुढ़ी पाडवा के मौके पर मुंबई के शिवाजी पार्क में रैली की। हिंदुत्व के मुद्दे पर राज ठाकरे कहा कि हमें धर्मांध हिंदू नहीं, धर्माभिमानी हिंदू चाहिए। उन्होंने गीतकार जावेद अख्तर का पाकिस्तान में दिए इंटरव्यू क्लिप को दिखाया और उनकी जमकर तारीफ की।
राज ठाकरे ने कहा कि मुझे जावेद अख्तर जैसे लोग चाहिए। मुझे ऐसा भारतीय मुसलमान चाहिए जो पाकिस्तान के खिलाफ बोले और उन्हें हमारी ताकत बताए। जावेद अख्तर ऐसा करते हैं और मुझे उनके जैसे मुसलमान चाहिए।
https://twitter.com/ANI/status/1638560708563533828?s=20
तूतू-मैंमैं देखकर अफसोस हुआ
राज ठाकरे ने कहा कि शिवसेना का नाम और चुनाव निशान की लड़ाई में तू-तू-मैं-मैं देखकर अफसोस हुआ। हमें लोग कहते थे कि खत्म हो चुके हैं। लेकिन इस भीड़ को देखकर कोई कह सकता है कि मनसे खत्म हो गई है?
सीट मिल गई, अब काम करो शिंदे
राज ठाकरे ने सीएम एकनाथ शिंदे को एक सलाह भी दी। उन्होंने कहा कि आपको सीएम की सीट मिल गई। अब आपको महाराष्ट्र के लिए काम करना चाहिए। जहां उद्धव ठाकरे रैलियां करते हैं वहां रैलियां न करें। राज्य में कई अहम मुद्दे हैं- किसानों के मुद्दे, रोजगार के मुद्दे और भी बहुत कुछ। आप सिर्फ रैलियों की बात क्यों कर रहे हैं?
और पढ़िए – मस्जिदों पर लाउडस्पीकर के बाद MNS का ‘हलाल’ विरोध, पार्टी नेता ने पत्र में कही ये बात
राज ठाकरे ने सीएम एकनाथ शिंदे से धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर पर कार्रवाई करने की बात कही। कहा कि इस पर आपको निर्णय लेना चाहिए। मैं आपसे इस पर जल्द मिलूंगा। आपको इस मुद्दे पर जल्द से जल्द कार्रवाई करनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: Cyber Fraud: मुंबई पुलिस बताकर गुरुग्राम की महिला से 20 लाख ठगे, जानें आप कैसे रह सकते हैं सुरक्षित?
संबंधित खबरें
महाराष्ट्र के रायगढ़ में दर्दनाक हादसा, पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
6 mins ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स पर भड़के FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे
5 hrs ago'पहले बेंगलुरु में हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश', केतन अग्रवाल मर्डर में पुलिस चार्जशीट से चौंकाने वाले खुलासे
1 day agoमौत के 4 साल बाद क्लिनिक के फ्रीजर में रखी बुजुर्ग की लाश, परिवार को थी जिंदा होने की उम्मीद
1 day agoडोसे के अंदर मिला चूहा तो उल्टी करने लगा ग्राहक, तुकाराम मुंढे की टीम ने बंद कराया होटल
1 day agoएंटीलिया बम कांड में सचिन वाझे को जमानत, मुंबई समेत पांच जिलों में एंट्री पर रोक
2 days agoमौत से पहले केतन अग्रवाल ने बनवाया था सिया गोयल के नाम का टैटू, मंगेतर को देना चाहता था सरप्राइज
2 days agoMPSC Exam Postponed 2026: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
2 days ago'ECINet में हों 4 बड़े बदलाव', महाराष्ट्र SIR में लोकल स्टाफ को ज्यादा पावर की उठी मांग, 2 चुनाव आयुक्त भी उठा चुके मुद्दा
2 days agoमहाराष्ट्र FDA की जांच के दायरे में मुंबई का 120 साल पुराना कैफे, चूहे-कॉकरोच मिले
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines