देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से एक हैरान और भावुक कर देने वाला मामला सामने आया है. मलाड पूर्व के कुरार इलाके में पुलिस ने एक क्लिनिक के डीप फ्रीजर से 80 वर्षीय बुजुर्ग का शव बरामद किया है. चौंकाने वाली बात यह है कि इस बुजुर्ग की मौत साल 2022 में ही हो चुकी थी, लेकिन परिवार ने अंतिम संस्कार करने के बजाय पिछले 4 साल से उनकी लाश को फ्रीजर में संभालकर रखा हुआ था. कुरार थाने की पुलिस को एक मुखबिर के जरिए जानकारी मिली थी कि इलाके के एक क्लिनिक में लंबे समय से शव छिपाकर रखा गया है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने क्लिनिक पर छापा मारा. जांच के दौरान वहां रखे एक बड़े फ्रीजर के अंदर बुजुर्ग का शव देखकर पुलिसकर्मी भी दंग रह गए.
क्रायोनिक्स तकनीक से जिंदा होने की उम्मीद
पुलिस पूछताछ में बुजुर्ग की पत्नी और बच्चों ने जो खुलासा किया, उसने सभी को सन्न कर दिया. परिजनों ने बताया कि परिवार के मुखिया की मौत के बाद वे गहरे सदमे में चले गए थे और उन्हें खोने के लिए तैयार नहीं थे. वे शव को अमेरिका के किसी क्रायोनिक्स सेंटर ले जाना चाहते थे. उन्हें उम्मीद थी कि भविष्य में जब मेडिकल साइंस और तकनीक तरक्की करेगी, तो उनके परिजन को दोबारा जिंदा किया जा सकेगा.
हालांकि, परिवार और क्लिनिक ने इस पूरे मामले की जानकारी स्थानीय प्रशासन या पुलिस को नहीं दी थी. फिलहाल पुलिस ने क्लिनिक पर सुरक्षा बल तैनात कर दिया है और मामले की कानूनी व मेडिकल पहलुओं से जांच कर रही है. परिजनों ने अब तक अंतिम संस्कार को लेकर कोई फैसला नहीं लिया है.
खबर अपडेट हो रही है.
संबंधित खबरें
धारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन
13 hrs ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग…', मुंबई में CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP ने लगाए गंभीर आरोप, क्या बोले CM फडणवीस
13 hrs agoमहाराष्ट्र: दुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 7 की मौत, 19 घायल
22 hrs agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
1 day agoमहाराष्ट्र के रायगढ़ में दर्दनाक हादसा, पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
1 day ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स पर भड़के FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे
1 day ago'पहले बेंगलुरु में हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश', केतन अग्रवाल मर्डर में पुलिस चार्जशीट से चौंकाने वाले खुलासे
2 days agoडोसे के अंदर मिला चूहा तो उल्टी करने लगा ग्राहक, तुकाराम मुंढे की टीम ने बंद कराया होटल
3 days agoएंटीलिया बम कांड में सचिन वाझे को जमानत, मुंबई समेत पांच जिलों में एंट्री पर रोक
3 days agoमौत से पहले केतन अग्रवाल ने बनवाया था सिया गोयल के नाम का टैटू, मंगेतर को देना चाहता था सरप्राइज
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines