Molesting Woman: महाराष्ट्र के पालघर में शनिवार को चलती कार में एक महिला से छेड़छाड़ करने और उसके 10 महीने की बच्ची को कैब से बाहर फेंकने का मामला सामने आया है। सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी कैब ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, चलती कैब से फेंके जाने के बाद बच्ची की मौत हो गई जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। घटना मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग की बताई जा रही है। फिलहाल, फिलहाल का इलाज जारी है।
आरोपी के खिलाफ इन धाराओं में केस दर्ज
विजय कुशवाहा के रूप में पहचाने गए आरोपी पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) और 354 (किसी भी महिला के साथ आपराधिक बल का प्रयोग, उसकी लज्जा भंग करने का इरादा) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला और उसकी बेटी पेल्हार से वाडा तहसील के पोशेरे में एक कैब में लौट रही थी। इस दौरान कैब में अन्य यात्री भी थे।
बताया जा रहा है कि रास्ते में कैब चालक ने अन्य सह यात्रियों के साथ कथित तौर पर महिला से छेड़छाड़ की। महिला ने जब इसका विरोध किया तो उन्होंने उसकी बच्ची को छीन लिया और उसे चलती कैब से फेंक दिया।
एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, बच्ची को कैब से फेंके जाने के बाद आरोपी ने महिला को भी धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
संबंधित खबरें
'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
2 hrs agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
2 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
2 days agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
2 days agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
3 days agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
4 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
4 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
5 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines