Maharashtra Suicide Case: महाराष्ट्र के बीड जिले के मोहा गांव से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने कथित तौर पर सार्वजनिक रूप से बेइज्जत किए जाने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।
मृतक युवक की पहचान चंद्रहार राजेभाऊ शिंदे के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, 13 मई की दोपहर गांव के करेवाड़ी रोड स्थित लाल माटी इलाके में एक युवती ने किसी विवाद के दौरान चंद्रहार को सबके सामने थप्पड़ मार दिया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना सड़क पर कई लोगों के सामने हुई, जिससे युवक गहरे सदमे में चला गया।
सार्वजनिक बेइज्जती का असर
परिजनों का कहना है कि इस घटना के बाद से ही चंद्रहार मानसिक तनाव में था। वह लगातार परेशान और चुप-चुप रहने लगा था। परिवार को अंदेशा था कि सार्वजनिक बेइज्जती का असर उसके मन पर गहराई से पड़ा है। बताया जा रहा है कि 14 मई की शाम चंद्रहार ने अपने पिता को फोन किया और कहा,“यह मेरा आखिरी कॉल है… अब दोबारा फोन नहीं करूंगा।”इतना कहकर उसने फोन काट दिया। बेटे की बात सुनते ही परिवार घबरा गया, लेकिन कुछ देर बाद चंद्रहार के आत्महत्या कर लेने की खबर सामने आई। इस घटना ने परिवार को पूरी तरह तोड़कर रख दिया है।
पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज
मामले को लेकर परळी तालुका के सिरसाला पुलिस स्टेशन में संबंधित युवती के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर किन परिस्थितियों में युवक ने इतना बड़ा कदम उठाया।
गांव और आसपास के इलाकों में इस घटना को लेकर काफी चर्चा है। लोग इसे सार्वजनिक बेइज्जती, मानसिक दबाव और सामाजिक प्रतिष्ठा से जोड़कर देख रहे हैं। इस घटना ने एक बार फिर मानसिक स्वास्थ्य, सामाजिक दबाव और पब्लिक ह्यूमिलिएशन जैसे मुद्दों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
1 day agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
1 day agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
3 days agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
3 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
4 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
4 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
5 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
5 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines