Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 2024 की तारीखों का एलान हो चुका है। प्रदेश की सभी 288 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। वहीं 23 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। महायुति में जहां सीट शेयरिंग फाॅर्मूला फाइनल हो चुका है। तो वहीं दूसरी ओर महाअघाड़ी में अभी 12 सीटों को लेकर पेंच फंसा हुआ है। इस बीच में महाराष्ट्र को लेकर कांग्रेस की केंद्रीय सीईसी की बैठक होने वाली थी, लेकिन वह भी ऐन वक्त पर टल गई।
बीजेपी की अगुवाई वाले महायुति में सीट बंटवारा फाइनल हो चुका है। बीजेपी 155, शिवसेना 78 और एनसीपी 55 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। इसके इतर बीजेपी 155 में से 99 उम्मीदवारों का एलान कर चुकी है। पार्टी ने रविवार रात 99 सीटों में से 89 उम्मीदवार रिपीट किए हैं। वहीं 10 विधायकों का टिकट काटा गया है। इस बीच महाअघाड़ी में 12 सीटों को लेकर पेंच फंसा हुआ है। ये 12 सीटें आरमोरी, गढ़चिरौली, गोंदिया, भंडारा, चिमुर, बल्लारपुर, चंद्रपुर, रामटेक, कामठी, दक्षिण नागपुर, अहेरी और भद्रावती वरोरा हैं। इन 12 सीटों को लेकर कांग्रेस और शिवसेना उद्धव के बीच टकराव हो रहा है।
ये भी पढ़ेंः महाराष्ट्र में चुनाव से पहले RSS एक्टिव, डिकोड हुआ प्लान, ग्राउंड पर उतारी स्पेशल टोलियां
इसलिए फंसा है पेंच
बता दें कि ये सभी सीटें विदर्भ की है। शिवसेना का कहना है कि लोकसभा में रामटेक और अमरावती विदर्भ के दोनों चुनाव शिवसेना उद्धव ने कांग्रेस को दिए थे। ऐसे में विदर्भ की इन 12 सीटों पर शिवसेना उद्धव ही चुनाव लड़ेंगी। मजे की बात है कि जिन 12 विधानसभा चुनाव क्षेत्र के लिए कांग्रेस और शिवसेना में ठनी है वहां पर 2019 में बीजेपी और निर्दलीय उम्मीदवारों का कब्जा था। इतना ही नहीं अहेरी और चंद्रपुर सीट तो एनसीपी शरद गुट भी दावा ठोंक रहा है।
रणनीतिक तौर पर महायुति को बढ़त
महाराष्ट्र चुनाव को लेकर वोटिंग में अब एक महीने से भी कम का समय बचा है। इस बीच विपक्ष के सीट बंटवारे को लेकर विवाद अब गहराता जा रहा है। अगर समय पर इन सीटों का हल नहीं निकलता है तो गठबंधन को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि बीजेपी की अगुवाई वाले गठबंधन ने न सिर्फ सीट बंटवारा फाइनल किया है बल्कि उम्मीदवारों के नाम का एलान भी कर दिया है।
ये भी पढ़ेंः Maharashtra: पूर्व CM की बेटी को टिकट, 13 महिलाएं, 10 SC/ST; जानें BJP की पहली लिस्ट की 5 बड़ी बातें
संबंधित खबरें
महाराष्ट्र: दुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 7 की मौत, 19 घायल
3 hrs agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
12 hrs agoमहाराष्ट्र के रायगढ़ में दर्दनाक हादसा, पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
16 hrs ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स पर भड़के FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे
21 hrs ago'पहले बेंगलुरु में हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश', केतन अग्रवाल मर्डर में पुलिस चार्जशीट से चौंकाने वाले खुलासे
1 day agoमौत के 4 साल बाद क्लिनिक के फ्रीजर में रखी बुजुर्ग की लाश, परिवार को थी जिंदा होने की उम्मीद
1 day agoडोसे के अंदर मिला चूहा तो उल्टी करने लगा ग्राहक, तुकाराम मुंढे की टीम ने बंद कराया होटल
2 days agoएंटीलिया बम कांड में सचिन वाझे को जमानत, मुंबई समेत पांच जिलों में एंट्री पर रोक
2 days agoमौत से पहले केतन अग्रवाल ने बनवाया था सिया गोयल के नाम का टैटू, मंगेतर को देना चाहता था सरप्राइज
2 days agoMPSC Exam Postponed 2026: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines