महाराष्ट्र में चुनाव से पहले RSS एक्टिव, डिकोड हुआ प्लान, ग्राउंड पर उतारी स्पेशल टोलियां

RSS Special Group Active for BJP: पूरे प्रदेश में संघ ने टोलियां बनाई गई हैं। उन्होंने अपने इलाकों में संदेश पहुंचाना शुरू कर दिया है। प्रत्येक ग्रुप में 5-10 सदस्य है ये सभी सदस्य लोगों के साथ छोटी-छोटी बैठकें कर रहे हैं।

RSS Special Group Active for BJP

RSS Special Group Active for BJP

विज्ञापन

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 की तारीखों का एलान हो चुका है। प्रदेश में 20 नवंबर को 288 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। वहीं नतीजे 23 नवंबर को जारी किए जाएंगे। इस बीच महाराष्ट्र में संघ पूरी तरह एक बार फिर से एक्टिव हो गया है। प्रदेश में संघ बीजेपी के लिए माहौल तैयार करने में जुटा है।

संघ सूत्रों की मानें तो पूरे प्रदेश में टोलियां बनाई गई हैं। उन्होंने अपने इलाकों में संदेश पहुंचाना शुरू कर दिया है। प्रत्येक ग्रुप में 5-10 सदस्य है ये सभी सदस्य लोगों के साथ छोटी-छोटी बैठकें कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो ये सभी सदस्य लोगों को बीजेपी से वोट देने के लिए नहीं कहती है लेकिन राष्ट्र हित, हिंदुत्व, सुशासन, विकास, लोक कल्याण और सामाजिक मुद्दों के जरिए लोगों को सही पार्टी को वोट देने के लिए कहा जाता है। वे कहीं ना कहीं इशारों में लोगों का मैंसेज दे देते हैं कि वोट बीजेपी को ही देना है।

विज्ञापन

संघ ने टोलियां बनाकर किया ये प्रयास

टोलियां बनाने से पहले संघ और उसके सहयोगी संगठन पदाधिकारियों से रणनीति तैयार करने के लिए राज्य के सभी स्तरों पर बैठकें कर रहे हैं। संघ का प्रयास इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि क्योंकि अभी हाल ही में हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में बीजेपी को जीत संघ की वजह से ही मिली। सूत्रों की मानें तो हरियाणा में बनाई गई संघ की टोलियों ने 1.25 लाख से अधिक बैठकें की थी।

हरियाणा में इन बैठकों के जरिए संघ नाॅन जाट वोटर्स को यह समझाने में सफल रहा कि भूपेंद्र हुड्डा की नीतियां जाट केंद्रित और रहने वाली है। ऐसे में संघ कार्यकर्ताओं की घर-घर जाकर बताई गई बातों ने प्रदेश में माहौल को बीजेपी के पक्ष में लाकर खड़ा कर दिया।

विज्ञापन

लोकसभा में बीजेपी का खराब प्रदर्शन

ऐसा माना जाता है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा के निराशाजनक प्रदर्शन के पीछे आरएसएस ही था। संघ के स्वयंसेवकों के सक्रिय नहीं होने से पार्टी को कई सीटें गंवानी पड़ी। लेकिन हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान संघ के कार्यकर्ताओं की सक्रियता से बीजेपी कार्यकर्ताओं में जोश आ गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ