Maharashtra: पूर्व CM की बेटी को टिकट, 13 महिलाएं, 10 SC/ST; जानें BJP की पहली लिस्ट की 5 बड़ी बातें

BJP Candidates First List Analysis : भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने महाराष्ट्र चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में 13 महिलाओं और 10 एससी/एसटी उम्मीदवारों को टिकट मिला है। जानें बीजेपी की लिस्ट की 5 बड़ी बातें।

PM Modi, Amit Shah, JP Nadda BJP

BJP Candidates First List Analysis : महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। राजनीतिक दलों ने चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस बार महायुति और महाविकास अघाड़ी (MVA) के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा। इस बीच भाजपा ने महाराष्ट्र चुनाव के लिए 99 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। 5 पॉइंट में समझें BJP की पहली लिस्ट के बारे में सबकुछ।

विज्ञापन

पूर्व CM की बेटी को मिला टिकट

विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण की बेटी श्रीजया अशोक चव्हाण को भोकर से उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले अशोक चव्हाण भी भोकर सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले अशोक चव्हाण ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामा था।

विज्ञापन

13 महिलाओं को बनाया उम्मीदवार

बीजेपी की पहली लिस्ट में 13 महिला उम्मीदवारों को टिकट मिला। चिखली सीट से श्वेता महाले, भोकर से श्रीजया चव्हाण, जिंतूर से मेघना बोर्डिकर, फुलंबरी से अनुराधाताई चव्हाण, नासिक पश्चिम से सीमाताई हिरे को उम्मीदवार बनाया गया है। कल्याण पूर्व से सुलभा गायकवाड़, बेलापुर से मंदा म्हात्रे, दहिसर से मनीषा चौधरी, गोरेगांव से विद्या ठाकुर, पार्वती से माधुरी मिसाल, शेवगांव से मोनिका राजले, श्रीगोंडा से प्रतिभा पचपुते, कैज से नमिता मूंदड़ा विधानसभा चुनाव लड़ेंगी।

विज्ञापन

99 में से 10 SC/ST नेता लड़ेंगे चुनाव

भाजपा ने 99 में से 10 एससी/एसटी उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है। 6 अनुसूचित जनजाति और 4 अनुसूचित जाति के उम्मीदवार विधानसभा चुनाव में लात ठोकेंगे।

विज्ञापन

मौजूदा विधायक का कटा टिकट

भाजपा की पहली लिस्ट में मौजूदा विधायक को उम्मीदवार नहीं बनाया गया। पार्टी ने कल्याण ईस्ट सीट से गणपत गायकवाड़ का टिकट काटकर उनकी पत्नी सुलभा गायकवाड़ को उम्मीदवार बनाया है।

विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष को मिली सुरक्षित सीट

विज्ञापन

भाजपा ने देवेंद्र फडणवीस को नागपुर दक्षिण पश्चिम सीट से प्रत्याशी घोषित किया, जबकि पार्टी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले को कामठी सीट से चुनावी मैदान में उतारा। वर्तमान में इस सीट से बीजेपी के टेकचंद सावरकर विधायक हैं। बावनकुले ने भी इस सीट पर तीन बार चुनाव जीता था। ऐसे में चंद्रशेखर बावनकुले के लिए कामठी सुरक्षित सीट मानी जाती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ