Maharashtra 10 Lakh Vehicles Without HSRP: महाराष्ट्र सरकार की तरफ से एक बड़ी जानकारी सामने आई है। इसमें बताया गया है कि राज्य में करीब 10 लाख गाड़ियां बिना हाई-सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) के चल रही हैं। मालूम हो कि राज्य सरकार ने 1 अप्रैल 2019 से पहले रजिस्टर्ड सभी गाड़ियों के लिए HSRP को अनिवार्य कर दिया था। इसके लिए समय सीमा को भी 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया था। लेकिन इसके बाद भी राज्य में आज भी 10 लाख नई कारें HSRP के बिना चल रही हैं।
क्यों अनिवार्य है HSRP?
पीटीआई की रिपोर्ट में बताया गया है कि सभी गाड़ियों के लिए HSRP को अनिवार्य करने का उद्देश्य गाड़ियों की चोरी पर रोक लगाना है। इसके अलावा, इससे पहचान में यूनिफॉर्मिटी भी आती है। नई खरीदी गई गाड़ियों पर HSRP लगाने की जिम्मेदारी ऑटोमोबाइल निर्माताओं पर डाल दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि पिछले 5 सालों में महाराष्ट्र में रजिस्टर्ड 1.15 करोड़ गाड़ियों में से 1.05 करोड़ में HSRP लगाई गई है। वहीं, बाकी की 9.98 लाख गाड़ियां बिना HSRP के चल रही हैं। बता दें कि बिना HSRP वाली गाड़ियों की लिस्ट में कई सरकारी वाहन भी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: अलग-अलग राज्य में वोटर्स के एक जैसे EPIC नंबर का क्या है मतलब? जानिये क्या बोला चुनाव आयोग?
क्या है HSRP नियम?
इसने महाराष्ट्र परिवहन आयुक्त कार्यालय ने अप्रैल 2019 के बाद रजिस्टर्ड गाड़ियों के खिलाफ पिछले महीने एक स्पेशल अभियान शुरू करने के लिए RTO को निर्देश दिया है। इसके बाद भी राज्य में अभी भी HSRP के बिना गाड़ियां चल रही हैं। HSRP नियम के अनुसार गाड़ियों के विंडशील्ड के अंदर के हिस्से में रजिस्ट्रेशन डिटेल अंकित करते हुए क्रोमियम आधारित होलोग्राम स्टिकर लगाना अनिवार्य है। हालांकि, दोपहिया वाहनों और ट्रैक्टरों को इससे छूट है।
संबंधित खबरें
‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स पर भड़के FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे
27 mins ago'पहले बेंगलुरु में हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश', केतन अग्रवाल मर्डर में पुलिस चार्जशीट से चौंकाने वाले खुलासे
1 day agoमौत के 4 साल बाद क्लिनिक के फ्रीजर में रखी बुजुर्ग की लाश, परिवार को थी जिंदा होने की उम्मीद
1 day agoडोसे के अंदर मिला चूहा तो उल्टी करने लगा ग्राहक, तुकाराम मुंढे की टीम ने बंद कराया होटल
1 day agoएंटीलिया बम कांड में सचिन वाझे को जमानत, मुंबई समेत पांच जिलों में एंट्री पर रोक
1 day agoमौत से पहले केतन अग्रवाल ने बनवाया था सिया गोयल के नाम का टैटू, मंगेतर को देना चाहता था सरप्राइज
1 day agoMPSC Exam Postponed 2026: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
2 days ago'ECINet में हों 4 बड़े बदलाव', महाराष्ट्र SIR में लोकल स्टाफ को ज्यादा पावर की उठी मांग, 2 चुनाव आयुक्त भी उठा चुके मुद्दा
2 days agoमहाराष्ट्र FDA की जांच के दायरे में मुंबई का 120 साल पुराना कैफे, चूहे-कॉकरोच मिले
2 days agoNCP के दोनों गुट होंगे मर्ज? शरद पवार ने कर दिया खुलासा, बताया आगे का प्लान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines