Kalyan Crime News: महाराष्ट्र के कल्याण जिले में बड़ा मामला सामने आया है। यहां मामूली नोकझोंक के बाद एक ससुर ने गुस्से में अपने ही नए नवेले दामाद पर ऐसिड फेंक दिया। तेजाब की वजह से दामाद गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने उसे इलाज के लिए कल्याण शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। बाजारपेठ पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी ससुर फरार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दामाद ईबाद फाल्के के परिजनों ने बताया कि वे कल्याण के पश्चिमी इलाके में रहते हैं।
एक महीने पहले हुआ था निकाह
एक महीने पहले ईबाद का निकाह उसी इलाके में रहने वाले जकी खोटाल की बेटी से हुआ था। शादी के बाद ईबाद हनीमून के लिए कश्मीर जाना चाह रहा था। सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। लेकिन ससुर जकी ने कहा कि तुम कश्मीर मत जाओ। जकी ने उन लोगों को नमाज के लिए मक्का मदीना जाने को कहा। ईबाद ने इस बात को मानने से इनकार किया था। जिसके बाद उसका अपने ससुर जकी से मनमुटाव चल रहा था।
यह भी पढ़ें:बीकानेर की फायरिंग रेंज में बड़ा हादसा, ट्रेनिंग के दौरान फटा गोला; दो जवान शहीद
जकी ने कई बार ईबाद से उसकी बात मानने को कहा, लेकिन ईबाद ने स्पष्ट तौर पर मना कर दिया। जिसके बाद से जकी ने उससे रंजिश रखनी शुरू कर दी। बुधवार रात 8 बजे ईबाद लालचौकी क्षेत्र से अपने घर की ओर आ रहा था। तभी एक रिक्शा पर सवार होकर जकी उसके पास आया और तेजाब से हमला कर दिया। इस वजह से ईबाद गंभीर रूप से झुलस गया।
झांसी में तेजाब से झुलसे थे 5 लोग
शोर मचने पर जकी फरार हो गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। महाराष्ट्र पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। इससे पहले झांसी में भी ऐसा ही मामला सामने आया था। यहां दो पक्षों के बीच रास्ते को लेकर विवाद हुआ था। दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच तेजाब फेंकने की बात सामने आई थी। इस वजह से 5 लोग झुलस गए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर झुलसे लोगों को अस्पताल पहुंचाया था।
यह भी पढ़ें:दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद को मिली अंतरिम जमानत, जानें कितने दिन रहेंगे बाहर?
संबंधित खबरें
90 हजार सैलरी और BMW कार, पूर्व पुलिस ऑफिसर लाइफस्टाइल पर कोर्ट की नजर
1 day agoमहाराष्ट्र के सूखा प्रभावित किसानों को राहत, ₹5000 की अग्रिम सहायता का ऐलान
1 day agoजुर्माना, FIR, जेल… महाराष्ट्र में 'वाटर कर्फ्यू' जैसी नौबत, अल नीनो का असर
2 days agoप्रेमिका को झरने पर ले जाकर दिया धक्का, पुलिस से बोला- सेल्फी लेते हुए गिरी
2 days agoधारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
3 days agoलापरवाही! चलती एंबुलेंस से सड़क पर स्ट्रेचर समेत गिरा मरीज, VIDEO वायरल
3 days agoमहाराष्ट्र सरकार ने मानी MPSC प्रर्दशनकारियों की मांग, आंदोलन खत्म
3 days agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
5 days ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
5 days agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines