Indian Institute of Technology Bombay के हॉस्टल में छात्र के बैग से बरामद हुए 5 जिंदा कारतूस

आईआईटी बॉम्बे के पवई कैंपस में एक छात्र के बैग से 7.65 एमएम के पांच जिंदा कारतूस मिलने से हड़कंप मच गया.
पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर बिहार कनेक्शन सहित पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है.

Indian Institute of Technology Bombay के हॉस्टल में छात्र के बैग से बरामद हुए 5 जिंदा कारतूस
विज्ञापन

मुंबई के पवई स्थित आईआईटी बॉम्बे कैंपस में उस समय हड़कंप मच गया जब हॉस्टल नंबर 1 में एक छात्र के बैग से पांच ज़िंदा 7.65 एमएम कारतूस बरामद हुए. घटना के बाद Powai Police Station ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक, 19 फरवरी की रात करीब 1:30 बजे दो प्रथम वर्ष के बी.टेक छात्रों के बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ था. मौके पर पहुंची सुरक्षा टीम ने स्थिति को संभाला. इसके बाद शराब सेवन की आशंका में एक छात्र के कमरे की तलाशी ली गई, जहां एक बैग से “KF 7.65” के पांच कारतूस मिले. पूछताछ में छात्र ने कारतूस से अपना संबंध नकारते हुए इसे अपने एक दोस्त का बताया. आगे की जांच में मामला बिहार से जुड़े एक युवक तक पहुंचा, जिसने कथित तौर पर मुंगेर से कारतूस खरीदने की बात कबूल की.

विज्ञापन

सुरक्षा अधिकारियों ने बरामद कारतूस पुलिस को सौंप दिए, जिसके बाद संबंधित आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. पुलिस अब इस मामले में संभावित नेटवर्क और आपराधिक कनेक्शन की भी जांच कर रही है.

पुलिस के अनुसार, देश के एक प्रमुख शैक्षणिक संस्थान में इस तरह की घटना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है. फिलहाल कैंपस में सतर्कता बढ़ा दी गई है और मामले की गहराई से जांच जारी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ