Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार अपने गुट के अन्य नेताओं के साथ लगातार दूसरे दिन सोमवार को पार्टी अध्यक्ष शरद पवार से मिलने के लिए मुंबई के वाईबी चव्हाण सेंटर पहुंचे। जिसे पार्टी को एकजुट रखने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। बैठक के बाद एनसीपी के बागी नेता और राज्यसभा सांसद प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि पार्टी विधायक शरद पवार का आशीर्वाद लेने आए हैं।
सांसद प्रफुल्ल पटेल ने आगे कहा कि हमने शरद पवार से पार्टी को एकजुट रखने का फिर अनुरोध किया। हमने जो कुछ कहा, शरद पवार सुनते रहे। लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। मुझे नहीं पता कि उनके दिमाग में क्या है। प्रफुल्ल ने यह भी कहा कि वे 18 जुलाई को दिल्ली में होने वाली एनडीए की बैठक में शामिल होंगे।
https://twitter.com/ANI/status/1680881241317572608?s=20
बगावत के बाद पहली बार रविवार को मिले चाचा-भतीजा
रविवार को अजित पवार गुट के नेता शरद पवार के साथ बैठक के लिए वाईबी चव्हाण सेंटर पहुंचे। अजित गुट की बगावत के बाद यह शरद पवार के साथ पहली बैठक थी। अजित पवार और अन्य 8 नेता 2 जुलाई को शिवसेना-भाजपा सरकार में शामिल हो गए थे। अजित के साथ प्रफुल्ल पटेल, मंत्री हसन मुश्रीफ, छगन भुजबल, अदिति तटकरे और दिलीप वालसे पाटिल ने दक्षिण मुंबई में वरिष्ठ पवार से मुलाकात की।
प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि एनसीपी प्रमुख ने चुपचाप उनकी बात सुनी लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। बैठक के बाद प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि शरद पवार हमारे लिए एक आदर्श की तरह हैं और वे उनका आशीर्वाद लेने के लिए उनसे मिले। हमने उनसे एनसीपी को एकजुट रखने का अनुरोध किया। हमने उनसे अगले कुछ दिनों में हमारे अनुरोध के बारे में सोचने और हमारा मार्गदर्शन करने के लिए भी कहा। उन्होंने चुपचाप हमारी बात सुनी लेकिन कुछ नहीं कहा।
बेंगलुरु में विपक्ष की बैठक
2024 के लोकसभा चुनावों में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से मुकाबला करने के लिए बेंगलुरु में विपक्षी दलों के 2 दिवसीय बैठक के बीच यह घटनाक्रम सामने आया है। रविवार को हुई पवार की बैठक से ऐसी अटकलें शुरू हो गईं कि वरिष्ठ पवार सोमवार को बेंगलुरु की सभा में शामिल नहीं होंगे। हालांकि शरद पवार ने साफ किया कि वे 18 जुलाई को बेंगलुरु पहुंचेंगे।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि उन्होंने राकांपा प्रमुख से बात की है और उन्हें बताया गया है कि वह 18 जुलाई को बेंगलुरु में विपक्ष की बैठक में भाग लेंगे।
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इन खबरों को खारिज कर दिया कि पवार सोमवार को विपक्ष की बैठक में भाग नहीं लेंगे और मंगलवार को इसमें भाग लेंगे, उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों की आधिकारिक बैठक मंगलवार को है और कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया सोमवार को केवल रात्रिभोज की मेजबानी कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Opposition Meet: बेंगलुरु में सत्ता के भूखे नेताओं की बैठक, BJP सांसद रवि शंकर प्रसाद ने विपक्ष पर कसा तंज
संबंधित खबरें
महाराष्ट्र के रायगढ़ में दर्दनाक हादसा, पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
3 hrs ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स पर भड़के FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे
9 hrs ago'पहले बेंगलुरु में हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश', केतन अग्रवाल मर्डर में पुलिस चार्जशीट से चौंकाने वाले खुलासे
1 day agoमौत के 4 साल बाद क्लिनिक के फ्रीजर में रखी बुजुर्ग की लाश, परिवार को थी जिंदा होने की उम्मीद
1 day agoडोसे के अंदर मिला चूहा तो उल्टी करने लगा ग्राहक, तुकाराम मुंढे की टीम ने बंद कराया होटल
1 day agoएंटीलिया बम कांड में सचिन वाझे को जमानत, मुंबई समेत पांच जिलों में एंट्री पर रोक
2 days agoमौत से पहले केतन अग्रवाल ने बनवाया था सिया गोयल के नाम का टैटू, मंगेतर को देना चाहता था सरप्राइज
2 days agoMPSC Exam Postponed 2026: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
2 days ago'ECINet में हों 4 बड़े बदलाव', महाराष्ट्र SIR में लोकल स्टाफ को ज्यादा पावर की उठी मांग, 2 चुनाव आयुक्त भी उठा चुके मुद्दा
2 days agoमहाराष्ट्र FDA की जांच के दायरे में मुंबई का 120 साल पुराना कैफे, चूहे-कॉकरोच मिले
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines