Mumbai: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता को ब्लैकमेल करने और धमकी देने के आरोप में मुंबई पुलिस ने एक महिला डिजाइनर अनिक्षा को गिरफ्तार कर लिया है।
अमृता का आरोप है कि अनीक्षा ने अपने पिता के खिलाफ दर्ज केस को खत्म करने के लिए एक करोड़ की रिश्वत की पेशकश की थी। अमृता ने इस बाबत 20 फरवरी को केस दर्ज कराया था।
2021 से अमृता के संपर्क में थी अनिक्षा
अमृता फडणवीस एक बैंकर हैं। उनसे अनीक्षा नवंबर 2021 में संपर्क में आई थी। अमृता का आरोप है कि अनीक्षा के पिता अनिल जय सिंघानी क्रिकेट सट्टेबाज हैं, जो चार-पांच साल से लापता हैं। उनके खिलाफ 14 केस दर्ज हैं। अनीक्षा ने केस खत्म कराने के लिए एक करोड़ रुपए की पेशकश की थी। लेकिन उसके वह ब्लैकमेल और धमकाने लगी। इस पर अमृता ने केस दर्ज कराया।
देवेंद्र फडणवीस ने साजिश करार दिया
मामले को लेकर उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी बयान दिया। उन्होंने इसे साजिश बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें रिश्वत मामले में फंसाने के लिए यह सबकुछ किया गया।
विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा
इस मुद्दे पर गुरुवार को महाराष्ट्र विधानसभा में भी जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी दल कांग्रेस और एनसीपी नेता अजित पवार ने सवाल किय कि राज्य के गृहमंत्री की पत्नी को इस कैसे निशाना बनाया जा सकता है। वहीं, कांग्रेसी नेता नाना पटोले ने मामले की गहन जांच की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि अगर गृह मंत्री का परिवार सुरक्षित नहीं है तो राज्य के लोग कैसे सुरक्षित महसूस कर सकते हैं?
यह भी पढ़ें: मुंबईः 72 घंटे में दूसरा बड़ा अग्निकांड; सात मंजिला इमारत में लगी आग, 80 लोगों को बचाया गया
संबंधित खबरें
‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स पर भड़के FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे
35 mins ago'पहले बेंगलुरु में हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश', केतन अग्रवाल मर्डर में पुलिस चार्जशीट से चौंकाने वाले खुलासे
1 day agoमौत के 4 साल बाद क्लिनिक के फ्रीजर में रखी बुजुर्ग की लाश, परिवार को थी जिंदा होने की उम्मीद
1 day agoडोसे के अंदर मिला चूहा तो उल्टी करने लगा ग्राहक, तुकाराम मुंढे की टीम ने बंद कराया होटल
1 day agoएंटीलिया बम कांड में सचिन वाझे को जमानत, मुंबई समेत पांच जिलों में एंट्री पर रोक
1 day agoमौत से पहले केतन अग्रवाल ने बनवाया था सिया गोयल के नाम का टैटू, मंगेतर को देना चाहता था सरप्राइज
1 day agoMPSC Exam Postponed 2026: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
2 days ago'ECINet में हों 4 बड़े बदलाव', महाराष्ट्र SIR में लोकल स्टाफ को ज्यादा पावर की उठी मांग, 2 चुनाव आयुक्त भी उठा चुके मुद्दा
2 days agoमहाराष्ट्र FDA की जांच के दायरे में मुंबई का 120 साल पुराना कैफे, चूहे-कॉकरोच मिले
2 days agoNCP के दोनों गुट होंगे मर्ज? शरद पवार ने कर दिया खुलासा, बताया आगे का प्लान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines