महाराष्ट्र के नागपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण का विदर्भ दौरा इसी चुनावी तैयारी की एक अहम कड़ी माना जा रहा है. दो दिनों में चव्हाण ने विदर्भ के कई संगठनात्मक जिलों में पार्टी नेताओं के साथ बैठकें कीं और स्थानीय संगठन की स्थिति के साथ-साथ चुनाव को लेकर तैयारियों का फीडबैक लिया.
रामटेक से लेकर नागपुर, भंडारा, गोंदिया, चंद्रपुर, गढ़चिरौली और वर्धा तक हुई बैठकों में स्थानीय नेताओं और पदाधिकारियों से चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई. फोकस इस बात पर रहा कि संगठन को किस तरह और मजबूत किया जाए और कार्यकर्ताओं को चुनावी अभियान के लिए किस तरह सक्रिय किया जाए.
इस दौरान रविन्द्र चव्हाण ने कार्यकर्ताओं को साफ संदेश दिया कि चुनाव की तैयारी आखिरी वक्त पर शुरू करने के बजाय अभी से मैदान तैयार करना होगा. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में विदर्भ में हुए विकास कार्यों को चुनावी मुद्दे के तौर पर सामने रखा और नागपुर को बीजेपी का मजबूत आधार बताया. चव्हाण ने कार्यकर्ताओं के उत्साह का जिक्र करते हुए चुनाव में जीत का भरोसा भी जताया.
दिलचस्प बात यह रही कि प्रदेश अध्यक्ष ने बैठकों के अलावा स्थानीय नेताओं के साथ व्यक्तिगत मुलाकातों को भी तवज्जो दी. रामटेक में जिलाध्यक्ष आनंदराव राऊत, विधायक बंटी भांगड़िया और दूसरे नेताओं से मुलाकात कर उन्होंने स्थानीय राजनीतिक समीकरणों और संगठन की स्थिति को समझा. पूर्व विधायक अतुल देशकर, किशन नागदेवे, कृष्णा गजभिये और विधायक विनोद अग्रवाल से भी उन्होंने मुलाकात की.
चंद्रपुर में पार्टी ने अपने पुराने कार्यकर्ताओं को भी सम्मान दिया. ब्रह्मपुरी के प्रोफेसर शेख सर का सम्मान किया गया, जो 1980 से बीजेपी के संगठनात्मक काम से जुड़े हैं. इस मौके पर चव्हाण ने लंबे समय से पार्टी के लिए काम कर रहे कार्यकर्ताओं के योगदान को संगठन की ताकत बताया. चव्हाण के दौरे में सरकार और संगठन के कई बड़े चेहरे भी साथ दिखाई दिए.
नागपुर स्नातक सीट का चुनाव अभी सामने है, लेकिन बीजेपी ने उससे पहले ही संगठन को सक्रिय करना शुरू कर दिया है. प्रदेश अध्यक्ष का जिलों का दौरा और स्थानीय नेताओं से सीधा संवाद इस बात का संकेत है कि पार्टी चुनावी मुकाबले से पहले अपनी जमीन मजबूत करने में जुट गई है.
संबंधित खबरें
कभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
4 hrs agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
10 hrs agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
13 hrs agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
15 hrs ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
1 day agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
3 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
4 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
5 days agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
6 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग...', CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP का आरोप
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines