हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सत्ता के लिए सट्टेबाज भी मैदान में? मंत्री लोढ़ा के साथ सोनू जलान की तस्वीर आई सामने; कांग्रेस ने बीजेपी पर बोला हमला

बीएमसी चुनाव के प्रचार का आज आखिरी दिन है. शाम 6 बजे तक प्रचार का शोर थम जाएगा. प्रचार के आखिरी सभी राजनीतिक पार्टियों और उनके उम्मीदवारों ने रोड शो बाइक रैली निकालकर प्रचार कर रहे हैं. इस बीच भाजपा की मुश्किलें बढ़ाने वाली तस्वीर सामने आई है. पढ़ें मुंबई से राहुल पांडे की रिपोर्ट.

विज्ञापन

बीएमसी चुनाव के प्रचार का आज आखिरी दिन है. शाम 6 बजे तक प्रचार का शोर थम जाएगा. प्रचार के आखिरी सभी राजनीतिक पार्टियों और उनके उम्मीदवारों ने रोड शो बाइक रैली निकालकर प्रचार कर रहे हैं. इस बीच भाजपा की मुश्किलें बढ़ाने वाली तस्वीर सामने आई है.

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा की तस्वीर कांग्रेस पार्टी के प्रवक्त सचिन सावंत ने ट्वीट कर BJP और मंत्री लोढ़ा को निशाने पर लिया है. कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा की एक तस्वीर X पर पोस्ट की है और सवाल उठाया है कि क्या लोढ़ा को वोट पाने के लिए बुकी और मकोका का आरोपी सोनू जलान की जरूरत पड़ने लगी है ?

मंत्री लोढ़ा की तस्वीर सोनू जलान के साथ सामने आने के बाद शिवसेना UBT ने भी मोर्चा खोल दिया है. प्रवक्ता आनंद दुबे ने भी भाजपा के मंत्री को सवालों के कटघरे में खड़ा किया है. अगर ये सब सही है कि कुख्यात बुकी सोनू जालान, जिसे MCOCA के कड़े आरोपों में गिरफ्तार किया गया था, मुंबई के पालक मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा के साथ क्या कर रहा था? क्या जालान बीजेपी में शामिल हो गया है क्योंकि उसे लोढ़ा के साथ कैंपेन करते देखा जा सकता है? या लोढ़ा ने निजी तौर पर उसका सपोर्ट मांगा था?

विज्ञापन

कौन है सोनू जालान ?

रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनू जलान लंबे समय से सट्टेबाजी के धंधे से जुड़ा रहा है. बताया जाता है कि वह पिछले एक दशक से अधिक समय से भारत और विदेशों में सट्टा रैकेट चला रहा था. जांच के दौरान पुलिस को उसके संबंध अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और उसके करीबी सहयोगियों से होने के संकेत भी मिले थे. सोनू जलान ने ऑटोमोबाइल स्पेयर पार्ट्स बेचने के दौरान सट्टेबाजी की दुनिया में कदम रखा था और धीरे-धीरे बड़े बुकी नेटवर्क से जुड़ गया. वह पाकिस्तान, अफगानिस्तान, दुबई और श्रीलंका जैसे देशों में भी सट्टा लगाने में सक्रिय था. बाद में कई बड़े बुकी तथा बॉलीवुड से जुड़े लोगों के संपर्क में आया. चुनावी प्रचार के अंतिम दिन इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक माहौल और गरमाने के आसार जताए जा रहे हैं.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola