Election Commission check Amit Shah luggage: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर हिंगोली में प्रचार करने पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह के हेलिकॉप्टर की चुनाव आयोग के अधिकारियों ने जांच की है। नियमों के तहत चुनाव आयोग के अधिकारियों ने अमित शाह के सामान की भी खोलकर जांच की। गृहमंत्री ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर इसकी वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी है।
गृहमंत्री अमित शाह ने अपने X अकाउंट पर लिखा, ”आज महाराष्ट्र की हिंगोली विधानसभा में चुनाव प्रचार के दौरान चुनाव आयोग के अधिकारियों के द्वारा मेरे हेलिकॉप्टर की जांच की गई। उन्होंने आगे कहा कि BJP निष्पक्ष चुनाव और स्वस्थ चुनाव प्रणाली में विश्वास रखती है और चुनाव आयोग द्वारा बनाए गए सभी नियमों का पालन करती है।
ये भी पढ़ें: Maharashtra Election: उरण सीट पर शेकाप ने लड़ाई को बनाया दिलचस्प, MVA के भी दो उम्मीदवार आमने-सामने
20 नवंबर को हैं महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव
वीडियो शेयर करते हुए अमित शाह ने कहा कि एक स्वस्थ चुनाव प्रणाली में हम सभी को अपना योगदान देना चाहिए। अमित शाह ने आगे कहा कि हम सभी को भारत को विश्व का सबसे मजबूत लोकतंत्र बनाए रखने में अपने कर्त्तव्यों का पालन करना चाहिए। बता दें महाराष्ट्र में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव हैं। यहां कुल 288 विधानसभा सीटें हैं और 23 नवंबर को यहां विधानसभा चुनावों की मतगणना होगी।
इससे पहले ये हुआ था हंगामा
जानकारी के अनुसार इससे पहले चुनाव प्रचार के दौरान शिवसेना यूबीटी नेता उद्धव ठाकरे के सामान की चुनाव आयोग ने जांच की थी, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में काफी सुर्खियां बटोरी थीं। ठाकरे और उनके समर्थकों ने इस पर विरोध जताया था।
शिवसेना (UBT) ने BJP पर सवाल उठाते हुए कहा था कि क्या गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना बैग चेक करेंगे?
ये भी पढ़ें: ECI सख्त, फिर खंगाले गए उद्धव ठाकरे-नाना पटोले के हेलीकॉप्टर और बैग, Video में देखें क्या-क्या मिला?
संबंधित खबरें
‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स पर भड़के FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे
5 hrs ago'पहले बेंगलुरु में हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश', केतन अग्रवाल मर्डर में पुलिस चार्जशीट से चौंकाने वाले खुलासे
1 day agoमौत के 4 साल बाद क्लिनिक के फ्रीजर में रखी बुजुर्ग की लाश, परिवार को थी जिंदा होने की उम्मीद
1 day agoडोसे के अंदर मिला चूहा तो उल्टी करने लगा ग्राहक, तुकाराम मुंढे की टीम ने बंद कराया होटल
1 day agoएंटीलिया बम कांड में सचिन वाझे को जमानत, मुंबई समेत पांच जिलों में एंट्री पर रोक
1 day agoमौत से पहले केतन अग्रवाल ने बनवाया था सिया गोयल के नाम का टैटू, मंगेतर को देना चाहता था सरप्राइज
2 days agoMPSC Exam Postponed 2026: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
2 days ago'ECINet में हों 4 बड़े बदलाव', महाराष्ट्र SIR में लोकल स्टाफ को ज्यादा पावर की उठी मांग, 2 चुनाव आयुक्त भी उठा चुके मुद्दा
2 days agoमहाराष्ट्र FDA की जांच के दायरे में मुंबई का 120 साल पुराना कैफे, चूहे-कॉकरोच मिले
2 days agoNCP के दोनों गुट होंगे मर्ज? शरद पवार ने कर दिया खुलासा, बताया आगे का प्लान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines