Maharashtra Politics: एनसीपी अध्यक्ष अजित पवार ने सोमवार को कहा कि शरद पवार ने पार्टी का खड़ा करने में बड़ी भूमिका निभाई है। एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि 25 साल पहले सोनिया गांधी की राष्ट्रीयता को लेकर एनसीपी की स्थापना की थी। मैं उनको पार्टी का नेतृत्व करने और शक्तिशाली नेतृत्व के लिए उनका आभारी हूं। उन्होंने कहा कि वे एनडीए के साथ हैं लेकिन उनकी विचारधारा अलग है। ऐसे में अब कयास लगने शुरू हो गए हैं कि क्या अजित पवार एक बार फिर शरद पवार के खेमे में शामिल होना चाहते हैं। उनके बदले हुए रूख को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है।
अटकलों का बाजार इसलिए भी गर्म है क्योंकि जून 2023 के बाद पहली बार उन्होंने शरद पवार की तारीफ में कुछ कहा है। इससे पहले उन्होंने उनकी तरफदारी वाला कोई बयान नहीं दिया था। उनका बयान ऐसे समय में आया है जब केंद्रीय कैबिनेट में एनसीपी ने कोई पद नहीं लिया। एनसीपी चाहती थी कि उसे कैबिनेट मंत्री का पद मिले जबकि बीजेपी उसे हैसियत के हिसाब से राज्य मंत्री का पद दे रही थी। अजित पवार ने कहा कि प्रफुल्ल पटेल लंबे समय तक केंद्र में मंत्री रहे इसलिए राज्य मंत्री का पद स्वीकार नहीं किया गया।
हम इंतजार करेंगे-अजित
पवार ने कहा कि हमने भाजपा को सूचित किया है फिलहाल हम इंतजार करेंगे। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त से पहले राज्यसभा में हमारी ताकत बढ़कर 1 से 3 हो जाएगी। बता दें कि भाजपा ने एकनाथ शिंद की अगुवाई वाली शिवसेना को भी 1 राज्य मंत्री का पद ऑफर किया था जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। चुनाव में शिंदे के 7 सांसदों ने जीत दर्ज की थी। जबकि 4 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली अजीत पवार की पार्टी सिर्फ एक ही सीट जीत सकी।
हमारी विचारधारा नहीं बदली है
अजीत ने कहा कि हमने एनडीए से हाथ मिलाया है हमारी विचारधारा पूरी तरह उनसे अलग है। हमारी विचार धारा में कोई बदलाव नहीं आया है। हम ज्योतिबा फुले और डा. अंबेडकर के बताए रास्तों पर चलते हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष की गलत बयानबाजी के कारण महाराष्ट्र में एनडीए बहुमत से दूर रह गया। बता दें कि शरद पवार एनसीपी के संस्थापक हैं। उन्होंने कांग्रेस से अलग होकर पार्टी की स्थापना की थी। जुलाई 2023 में नेतृत्व के बाद उपझे हालातों के बीच अजित पवार ने पार्टी तोड़ दी थी। इसके बाद वे शिंदे की अगुवाई वाली NDA सरकार में शामिल हो गए।
ये भी पढ़ेंः खालिस्तानी अमृतपाल मामले में अमेरिका देगा दखल, कमला हैरिस से मिला सिख वकील
ये भी पढ़ेंः ‘काम करें…अहंकार नहीं पालें…’ मोदी की शपथ के बाद RSS की पहली प्रतिक्रिया
संबंधित खबरें
‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स पर भड़के FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे
3 hrs ago'पहले बेंगलुरु में हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश', केतन अग्रवाल मर्डर में पुलिस चार्जशीट से चौंकाने वाले खुलासे
1 day agoमौत के 4 साल बाद क्लिनिक के फ्रीजर में रखी बुजुर्ग की लाश, परिवार को थी जिंदा होने की उम्मीद
1 day agoडोसे के अंदर मिला चूहा तो उल्टी करने लगा ग्राहक, तुकाराम मुंढे की टीम ने बंद कराया होटल
1 day agoएंटीलिया बम कांड में सचिन वाझे को जमानत, मुंबई समेत पांच जिलों में एंट्री पर रोक
1 day agoमौत से पहले केतन अग्रवाल ने बनवाया था सिया गोयल के नाम का टैटू, मंगेतर को देना चाहता था सरप्राइज
1 day agoMPSC Exam Postponed 2026: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
2 days ago'ECINet में हों 4 बड़े बदलाव', महाराष्ट्र SIR में लोकल स्टाफ को ज्यादा पावर की उठी मांग, 2 चुनाव आयुक्त भी उठा चुके मुद्दा
2 days agoमहाराष्ट्र FDA की जांच के दायरे में मुंबई का 120 साल पुराना कैफे, चूहे-कॉकरोच मिले
2 days agoNCP के दोनों गुट होंगे मर्ज? शरद पवार ने कर दिया खुलासा, बताया आगे का प्लान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines