MP News: मध्यप्रदेश में खुलेंगे सात नए विश्वविद्यालय, योग आयोग का भी होगा गठन

मध्यप्रदेश

शिवराज कैबिनेट

विज्ञापन

भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में प्रदेश के छात्रों और लोगों के हित में कई फैसले लिए गए। बैठक में शिक्षा क्षेत्र पर खासा जोर दिया गया और छात्रों की भलाई के लिए 7 नई यूनिवर्सिटी बनाने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही योग आयोग के गठन को भी मंजूरी दे दी गई है।

प्रदेश में खुलेंगी 7 नई यूनिवर्सिटी, छात्रों को मिलेगा फायदा

विज्ञापन

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा शिवराज सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा समेत कई मंत्री शामिल रहे। इस बैठक में छात्रों के हित को देखते हुए प्रदेश में जल्द से जल्द 07 विश्वविद्यालय को खोले जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। निजी विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक 2022 के जरिए इस मंजूरी की स्वीकृति मिली है।

इनमें इंदौर में प्रेस्टीज विश्वविद्यालय के अलावा राजधानी भोपाल में टाइम्स यूनिवर्सिटी, शिवपुरी में प्रीति ग्लोबल यूनिवर्सिटी, इंदौर में एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, देवास जिले में अमलतास यूनिवर्सिटी, सीहोर में आर्यवर्त यूनिवर्सिटी और उज्जैन में विक्रांत विश्वविद्यालय खोले जाएंगे।

प्रदेश में होगा योग आयोग का गठन

विज्ञापन

कैबिनेट की इस बैठक में प्रदेश में योग को बढ़ावा देने के लिए योग आयोग के गठन को भी मंजूरी दे दी गई है। इस आयोग के गठन से राज्य में स्कूलों और कॉलेजों में विभिन्न योग के कोर्सेस शुरू हो सकेंगे। योग द्वारा महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के माध्यम से यह गतिविधि संचालित की जाएगी। जिसमें पांच अशासकीय सदस्य शामिल रहेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ