Madhaya Pradesh Weather Forecast Update: दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में मानसून रूठ हुआ है और लोग बारिश के लिए तरस रहे हैं। इस बीच मध्य प्रदेश के किसानों के लिए अच्छी खबर आ रही है। मौसम विभाग की ओर से मध्य प्रदेश के कई इलाकों में अति भारी तो कहीं पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि इस बारिश के चलते किसानों की फसलों को फायदा होगा।
मिली जानकारी के मुताबिक, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) ने मध्य प्रदेश के टीकमगढ़, निवाड़ी, उज्जैन और आगर मालवा जिले में अतिभारी बारिश के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस वहीं, प्रदेश के 26 जिलों में मौसम विभाग ने मध्यम से भारी बारिश के कारण येलो अलर्ट जारी किया है।
इन जिलों में जारी किया गया येलो अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, मौसम में बदलाव के बाद सीहोर, राजगढ़, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, देवास, शाजापुर, गुना, अशोकनगर, दतिया, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी और मंडला के अलावा, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर और छतरपुर जिले में बारिश के मद्देनजर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
INDIA से नफरत करते थे मोहम्मद अली जिन्ना भी, ‘भारत’ को लेकर क्या थी राय? पढ़िये- Inside Story
मौसम विभाग के विभाग के आगामी तीन दिन कई जिलों में भारी से लेकर अतिभारी बारिश होने का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में बंगाल की खाड़ी पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन के सक्रिय होने के चलते एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। इसका असर दिल्ली तक नजर आने वाला है, जबकि मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। कुछ जगहों पर बिजली गिरने का भी अनुमान है।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
1 day agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
4 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
5 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
6 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
7 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
7 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
8 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
9 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
12 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines