G-20 Summit के दौरान दिल्ली में हो सकती है बारिश, 3 दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अपडेट

Delhi Rain

Delhi Rain

Delhi NCR Weather Forecast : भीषण गर्मी से जूझ रहे दिल्ली-एनसीआर के लोगों को हल्की सी राहत मिली है। बुधवार से ही मौसम का मिजाज बदल गया जिसका असर बृहस्पतिवार सुबह भी नजर आया। आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए हुए हैं और तुलनात्मक रूप से बृहस्पतिवार सुबह से उमस कम है और लोगों को राहत मिली है। इस बीच मौसमी उतार-चढ़ाव का भी दौर जारी है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में आगामी 3-4 दिनों के दौरान मौसम का मिजाज बदल रहा है। कुल मिलाकर दिल्ली के प्रगति मैदान में होने जा रहे जी-20 सम्मेलन के दौरान 8, 9 और 10 को दिल्ली-एनसीआर के आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है।

IMD के अनुसार 8, 9 और 10 सितंबर को आसमान में बादल छाए रहने के दौरान न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तो अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। बता दें कि पिछले एक सप्ताह से दिल्ली-एनसीआर में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। 4 सितंबर को दिल्ली में गर्मी ने 85 वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस दिन अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया।

इस लिहाज से दिल्ली-एनसीआर के लोगों को आगामी एक सप्ताह के दौरान गर्मी और उमस से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, जी-20 सम्मेलन के दौरान दिल्ली-एनसीआर के आसमान में बादल छाए रहने से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट आने के आसार हैं।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में और मध्य बंगाल की खाड़ी में फिलहाल कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय है। आगामी दिनों में यह दिल्ली-एनसीआर में बढ़ेगा। इसके चलते राहत मिलेगी और हल्की बारिश हो सकती है।

उधर, दिल्ली में पिछले दिनों गर्मी और बढ़ते तापमान को लेकर मौसम विभाग के महानिदेशक डा. मृत्यंजय महापात्रा का कहना है कि इसकी बड़ी और अहम वजह लगातार लंबे समय से बारिश नहीं होना और शुष्क हवा, जिसके चलते दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस चला गया था।

 

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ