मध्य प्रदेश के भिंड जिले में शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे से हड़कंप मच गया. एक्सीडेंट इतना भयानक था कि मौके पर ही 5 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 3 लोगों ने अस्पताल पहुंचने तक दम तोड़ दिया. हादसे में 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं. प्राप्त जानकारी के मुताबिक सड़क हादसा भिंड-ग्वालियर हाईवे NH-719 पर छीमका गांव के पास करीब रात 1 बजे हुआ. मजदूरों से भरी एक पिकअप और सामने से आ रहे डंपर की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी. टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार 8 मजदूरों की मौत हो गई.
गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती मजदूर
हादसे की जानकारी देते हुए भिंड जिले के गोहद चौराहा थाना प्रभारी रामनरेश यादव ने कहा, ‘राष्ट्रीय राजमार्ग-719 पर करीब आधी रात को सड़क हादसा हुआ. हादसे में कुछ लोगों की मौत हुई है, जबकि करीब 25 लोग घायल हैं. ये सभी लोग धान की रोपाई के काम के लिए यहां आए थे और काम पूरा होने के बाद अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान ट्रक से उनकी गाड़ी की टक्कर हो गई. हम कई पीड़ितों के परिवारों से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं. हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हुई है. अस्पताल में घायलों के पहुंचने के साथ हमें लगातार नई जानकारी मिल रही है. घायलों की हालत का आकलन मेडिकल जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा. तीन और लोगों की मौत की भी सूचना मिल रही है, लेकिन हम सूचना को वैरीफाई कर रहे हैं.’
यह भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को किन राशियों को होगा लाभ और किन्हें हानि? पढ़ें 18 अगस्त 2026 का राशिफल
यह भी पढ़ें: भारतीय चुनावी सिस्टम के कायल हुए डोनाल्ड ट्रंप, बोले- ‘भारत में होते हैं अमेरिका से ज्यादा सुरक्षित इलेक्शन’
किस वजह से हुआ ये हादसा?
मिली जानकारी के मुताबिक हादसे की जानकारी मिलते ही गोहद चौराहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने पिकअप में फंसे लोगों को बाहर निकाला और घायलों को तत्काल गोहद अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल मजदूरों को बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है. वहीं, मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवाया गया है. पुलिस उनकी पहचान और हादसे से जुड़ी अन्य जानकारी जुटाने में लगी है. प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह हाईवे पर बैठे गायों के झुंड को बताया जा रहा है.
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
8 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
8 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines