Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को किन राशियों को होगा लाभ और किन्हें हानि? पढ़ें 18 अगस्त 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 18 अगस्त 2026 दिन मंगलवार को सावन का तीसरा मंगला गौरी व्रत है. यह दिन मां पार्वती की पूजा के लिए खास होता है. आज ग्रहों की स्थिति से सभी राशियों के लिए समय कैसा रहेगा, इसके बारे में दैनिक राशिफल से जान सकते हैं.

RASHIFAL.jpg_5c917b

Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 18 August 2026: आज 18 अगस्त 2026 को सावन माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है. इसके साथ ही मंगला गौरी व्रत और कल्कि जयंती है. आज रवि योग और विडाल योग प्रभावी रहने वाला है. स्वाती नक्षत्र रहेगा और शुक्ल और ब्रह्म योग का निर्माण होगा. तैतिल और गर करण रहने वाला है. ग्रहों की स्थिति और चाल से सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा, आप यहां जान सकते हैं. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 18 अगस्त 2026 के राशिफल के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

मेष राशि

विज्ञापन

आज आप अपने कार्य समेटने में लगे रहेंगे यद्यपि उसमें परिजनों का सहयोग मिलेगा. दिखावा न करें जैसे है वैसे ही रहें. अपने करियर के प्रति जो भी निर्णय लें सोच समझ कर लें. किसी योजना में धन लगाना पड़ सकता है. भूमि भवन से संबंधित मामले सुलझेंगे.

वृषभ राशि 

विज्ञापन

आज काम की धीमी शुरुआत के बावजूद व्यवसाय में सफल रहेंगे. किसी कार्य को करने के लिए आप उत्सुक रहेंगे. माता पिता के व्यवहार से मन दुखी होगा. आज परिजनों से चले आ रहे पुराने विवाद ख़त्म होंगे. मानसिक तनाव बना रह सकता है.

मिथुन राशि 

विज्ञापन

आज आप किसी भी विवाद में न उलझें. आपको अपने मित्रों की सहायता करनी होगी. जीवन साथी के व्यवहार में आए परिवर्तन से खुश होंगे. नौकरी में पदोन्नति के योग हैं. व्यवसाय में नए अनुबंध आपके लिए लाभप्रद रहेंगे. संतान सुख संभव है.

कर्क राशि

विज्ञापन

सही समय पर सही निर्णय लें. जल्दबाजी में कार्य बिगड़ सकते है. आज वाहन सुख मिलेगा. नए लोगों से आपके संबंध बनेंगे. पारिवारिक समारोह में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी. समाज में आपका नाम होगा. झूठ बोलने की आदत बदलें अन्यथा फंस सकते है.

सिंह राशि 

विज्ञापन

अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा. कब किसको क्या बोलना है आप बिलकुल विचार नहीं करते. अपने व्यवहार को दुरुस्त करें. राजकार्य से जुड़े लोग अपने विरोधियों से परेशान रहेंगे. बीमारी पर धन खर्च होगा.

कन्या राशि 

विज्ञापन

कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग आगे बढ़ने में सहायक होगा. व्यवसाय में लाभकारी अवसर मिलेंगे. कार्य योजना को ठीक करें. राजनीति से जुड़े लोगों के लिए सुअवसर प्राप्ति के योग है. धर्म में आपकी आस्था बढ़ेगी.

तुला राशि 

विज्ञापन

आज आपके व्यापार में लाभकारी सौदे होंगे. नए वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी. भाग दौड़ कर के अपना काम करवा लेंगे. नया व्यवसाय शुरू करने का मन है. तैल,कपास, इत्र और कपड़ा के व्यवसायी लाभ अर्जित करेंगे.

वृश्चिक राशि 

विज्ञापन

काम को पूरा करने के लिए परिजनों का सहयोग मिलेगा. आपसी संबंधो में मधुरता बढ़ेगी. जोखिम भरे काम को करने से बचें. वाहन मशीनरी का प्रयोग सतर्कता से करें. आस पड़ोसियों से विवाद संभव है. किसी मित्र के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं.

धनु राशि 

विज्ञापन

आपके स्वास्थ में सुधार होगा. मकान की मरम्मत पर धन लगेगा. पिता के साथ तालमेल न बैठने से माहोल बिगड़ सकता है. अपनी कार्य कुशलता से अधिकारी को प्रभावित करेंगे. जीवन साथी के साथ समय बीतेगा.

मकर राशि 

विज्ञापन

परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी. पुराने विवाद सुलझेंगे. भवन भूमि संबंधित मामले पक्ष में हल होंगे. परिजनों के साथ व्यवसाय की शुरुआत सोच समझ करें. आपका न्याय पक्ष मजबूत होगा. संतान के अध्यन की चिंता रहेगी.

कुंभ राशि 

विज्ञापन

परिजनों के साथ मौज-मस्ती में समय बीतेगा. कर्मचारियों से वाद विवाद बढ़ सकता है. आज वाहन का सुख संभव है. कार्यस्थल पर तनाव रहने से दुखी होंगे. आपके करियर में अस्थिरता रहेगी. विद्यार्थी वर्ग में भटकाव देखन को मिलेगा.

मीन राशि 

विज्ञापन

आज कारोबार के चलते कोई यात्रा हो सकती है. कार्य में मन न लगने के कारण तनाव रहेगा. संतान के आगमन से मन प्रसन्न रहेगा. जीवन साथी के स्वास्थ की चिंता बनी रहेगी. पढ़ाई में रूचि कम ही रहेगी. बेवजह गुस्सा को नियंत्रण में रखना उचित रहेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ