MP Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अभी अपने उम्मीदवारो की लिस्ट जारी नहीं की, जिसको लेकर कांग्रेस नेताओं और जनता दोनों में उत्सुकता बनी हुई है। वहीं कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की दो दिवसीय बैठक के बाद शुक्रवार को कमलनाथ कहा कि 15 अक्टूबर को कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची आएगी। दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मीडिया से यह बात कही है। उन्होंने कहा कि हमने लगभग 60 सीटों पर चर्चा कर ली है। इन बैठकों में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल समेत तमाम बड़े नेता मौजूद थे।
कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैछक संपन्न
मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि सौहार्दपूर्ण माहौल में नामों को लेकर चर्चा हुई है। कमलनाथ ने पत्रकारों से कहा कि श्राद्ध पक्ष के बाद 15 अक्टूबर को अपनी पहली सूची जारी करेंगे। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार के नाम पर जितनी चर्चा हो, उतना अच्छा है। चर्चा में कई नई चीजें उभरकर सामने आती हैं। ऐसा रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि नवरात्रि की शुरुआत से हम अपने विजय की पहली शुरुआत करने जा रहे हैं।
सात अक्टूबर को हुई थी पिछली बैठक
कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची में वर्तमान विधायकों के साथ ही 66 हारी सीटों के नाम शामिल किए जा सकते हैं। इससे पहले केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक सात अक्टूबर को हुई थी। बैठक में 140 नामों पर चर्चा हुई थी। कई नेता श्राद्ध पक्ष में सूची जारी करने के पक्ष में नहीं थे। इस वजह से पार्टी की सूची जारी नहीं हो सकी है।
यह भी पढ़ें : मध्य प्रदेश चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका, विधायक ने थमाया इस्तीफा, खुद बताई पार्टी छोड़ने की वजह
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
1 day agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
4 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
5 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
6 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
7 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
7 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
8 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
9 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
12 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines