Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश

छिंदवाड़ा में रेत माफिया की दबंगई, माइनिंग इंस्पेक्टर को दी धमकी

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में अवैध रेत खनन पर कार्रवाई के दौरान माइनिंग इंस्पेक्टर को माफिया की धमकी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली, एक ट्रैक्टर जब्त, आरोपियों पर केस दर्ज. पढ़िए मध्य प्रदेश से विपिन श्रीवास्तव की रिपोर्ट.

Author
Edited By : Bhawna Dubey Updated: Apr 9, 2026 13:32

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में अवैध रेत खनन को लेकर एक बार फिर माफिया की दबंगई सामने आई है. खनिज विभाग की टीम जब शिकायत के आधार पर चांद क्षेत्र के बाड़ीवाड़ा में कार्रवाई करने पहुंची, तो मौके पर रेत से भरे 2ट्रैक्टर मिले.

टीम ने जैसे ही ट्रैक्टर जब्त करने की कार्रवाई शुरू की, वहां मौजूद माफिया से जुड़े लोगों ने विरोध शुरू कर दिया. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और एक आरोपी ने खनिज निरीक्षक को खुलेआम धमकी देते हुए कहा—“हिम्मत है तो ट्रैक्टर ले जाकर दिखाओ.”

---विज्ञापन---

इस दौरान अधिकारियों के साथ अभद्रता भी की गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. एक ट्रैक्टर जब्त कर लिया गया है, जबकि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की कार्रवाई जारी है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें;Watch: शराब के नशे में लड़कियों का हाई-वोल्टेज ड्रामा, एक-दूसरे पर जमकर बरसाए घूंसे; जानें

घटना ने जिले में अवैध खनन और माफिया के बढ़ते हौसलों पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. खनिज इंस्पेक्टर द्वारा दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है लंबे समय से चांद क्षेत्र में अनेक स्थानों पर अवैध उत्खनन लगातार हो रहा है और चांद क्षेत्र के दो दर्जन स्थानों में लगातार अवैध उत्खनन हो रहा है.

यह भी पढ़ें;मां शारदा धाम के गर्भगृह में VIP दर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध, फिर भी ‘मंत्री जी’ ने की पूजा-अर्चना;

First published on: Apr 09, 2026 01:32 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.